कच्चे तेल की कीमत तीन महीने में हुई सबसे कम, ये है वर्तमान भाव

Share Us

318
कच्चे तेल की कीमत तीन महीने में हुई सबसे कम, ये है वर्तमान भाव
14 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

दुनिया World में आर्थिक मंदी economic slowdown आने की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों Crude Oil prices में लगातार कमी आ रही है। ग्लोबल मार्केट Global market में कच्चा तेल तीन महीने में सबसे सस्ता होकर 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुका है। अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सबसे बड़े तेल आयातक चीन China में सख्त पाबंदियों strict restrictions और दुनियाभर में मांग घटने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

इससे अमेरिकी तेल मानक US oil standard वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट West Texas Intermediate (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल गिरकर 96.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से कम थीं। जबकि, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड Brent crude एक फीसदी तेजी के साथ 100.5 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

इससे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध Russia-Ukraine war की शुरुआत के बाद सप्लाई बाधित होने से कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी की कीमतें commodity prices तेजी से बढ़ी थीं। इससे फरवरी के आखिरी सप्ताह में कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

रॉयटर ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया है कि महीने में मामूली उतार-चढ़ाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई यह गिरावट बाजार में व्याप्त चिंताओं की ओर इशारा कर रही है।