News In Brief Government Policies
News In Brief Government Policies

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन

Share Us

331
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने किया नामांकन
28 Jun 2022
6 min read

News Synopsis

राष्ट्रपति चुनाव Presidential election में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद Presidential post के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा Yashwant Sinha ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र nomination papers दाखिल कर दिया। यशवंत सिन्हा ने संसद भवन  Parliament House में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Congress MP Rahul Gandhi सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव SP President Akhilesh Yadav एनसीपी के प्रमुख शरद पवार NCP chief Sharad Pawar समेत विपक्ष के अन्य नेता मौजूद रहे। यशवंत सिन्हा ने नामांकन पत्रों के चार सेट राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी Rajya Sabha general secretary PC Modi को सौंपे। आपको बता दें कि पीसी मोदी राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी Election Officer हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का मुकाबला एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू NDA candidate Draupadi Murmu से है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होने हैं। इसकी मतगणना 21 जुलाई को होगी। आपको बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद current President Ramnath Kovind का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। नामांकन के बाद यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए मुझे अपने आम उम्मीदवार के रूप में चुनने के लिए उनका धन्यवाद। मैं वास्तव में सम्मानित हूं।संविधान की रक्षा करना हमारा गंभीर वादा, प्रतिज्ञा और प्रतिबद्धता है।

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा का जन्म पटना के एक कायस्थ परिवार में छह नवंबर 1937 को हुआ था। उन्होंने राजनीति शास्त्र में मास्टर्स की डिग्री Masters Degree in Political Science हासिल की है। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय Patna University में 1960 तक बतौर शिक्षक काम किया है। उसके बाद यशवंत सिन्हा ने 1986 में भारतीय जनता पार्टी Bharatiya Janata Party ज्वाइन की और उन्हें पार्टी का महासचिव पद दिया गया।