लखनऊ से नैमिषारण्य और दुधवा के लिए हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी

Share Us

456
लखनऊ से नैमिषारण्य और दुधवा के लिए हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी
06 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

आगरा और मथुरा Agra and Mathura के बीच हेलीपोर्ट सेवा Heliport Service का संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। वहीं लखनऊ Lucknow से नैमिषारण्य और दुधवा नेशनल पार्क Naimisharanya and Dudhwa National Park के लिए भी हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह Tourism Minister Jaiveer Singh ने जानकारी देते हुए कहा कि पर्यटन विभाग ने आगरा और मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा के लिए निविदा आमंत्रित की थी। तकनीकी निविदा में फ्लाई ब्लेड, राजस एडवेंचर, ओएसिस, शौर्या ऐयरोनाटिक्स, श्रीरिशा टेक्नोलॉजी को चयनित किया है। इन कंपनियों की वित्तीय निविदा खोलने के बाद चयनित होने वाली कंपनियों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी।

उन्होंने बताया कि  फ्लाई ब्लेड महराष्ट्र के शिर्डी में हवाई सेवा का संचालन और राजस एडवेंचर गुजरात Rajas Adventure Gujarat में सी प्लेन का संचालन Operation of Sea Plane करती है। जयवीर सिंह ने कहा कि 2017 से 2021 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रदेश में 125 करोड़ से अधिक भारतीय पर्यटक Indian Tourist और सवा करोड़ से अधिक विदेशी पर्यटक आए हैं। प्रदेश में होटलों और कमरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है और साढ़े चार हजार कमरे भी बढ़े हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री Ground Breaking Ceremony Three में 575 करोड़ की 23 परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। प्रदेश में बीते पांच वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश में वृद्धि हुई है।

पर्यटन विकास की करीब तीन हजार करोड़ रुपए की 1084 परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। जीबीसी-3 में करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से गोरखपुर Gorakhpur में तीन नए होटल की नींव रखी गई है। बरेली Bareilly में 70 करोड़ की लागत से तीन होटल, मेरठ में 94 करोड़ की लागत से वेलनेस टूरिज्म Wellness Tourism और आगरा में 66 करोड़ की लागत से ताज होटल और कन्वेंशन सेंटर Taj Hotel and Convention Center बनने जा रहा है।