News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया

Share Us

610
पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया
03 Aug 2023
7 min read

News Synopsis

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने महिला सशक्तिकरण पर G20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है, और उन्हें सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका 'महिला-नेतृत्व वाला विकास दृष्टिकोण' है।

महिला सशक्तिकरण Women Empowerment पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को गति देता है। शिक्षा तक उनकी पहुंच वैश्विक प्रगति को प्रेरित करती है। महिलाओं का नेतृत्व समावेशिता को बढ़ावा देता है, और उनकी आवाज सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करती है।

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी तरीका महिला-नेतृत्व वाला विकास दृष्टिकोण है। भारत इस दिशा में प्रगति कर रहा है।

सहकारी आंदोलन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे सहकारी आंदोलन की कई सफलता की कहानियां महिलाओं द्वारा संचालित हैं। उन्होंने इसका एक उदाहरण पेश करते हुए कहा गुजरात राज्य में डेयरी क्षेत्र से है। गुजरात में डेयरी क्षेत्र Dairy Sector in Gujarat से 36 लाख महिलाएं जुड़ी हैं।

भारत की अध्यक्षता के तहत 19  जी-20 देशों की 149 मॉडल पहलों को जी-20 एम्पावर के लिए सर्वोत्तम अभ्यास प्लेबुक में जोड़ा गया है, जिससे सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध उद्योगों और व्यवसायों से अंतर्दृष्टि और सर्वोत्तम प्रथाओं में काफी वृद्धि हुई है। प्लेबुक को आसानी से पहुंच योग्य बनाने के लिए इसे डिजिटाइज़ किया गया है। पहले सर्वोत्तम अभ्यास प्लेबुक में 3 फोकस क्षेत्र थे भारत ने जमीनी स्तर पर महिलाओं का समर्थन करने के लिए एम्पावर प्लेबुक में एक नया अध्याय जोड़ा है।

सभी स्तरों पर महिलाओं के नेतृत्व के महत्व पर भारत के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव इंदीवर पांडे Secretary Indeevar Pandey ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह का नेतृत्व हमेशा से प्रचलित रहा है, भारत की राष्ट्रपति एक महिला होने के साथ-साथ अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों का विशाल बहुमत भी है।

पहली बार जी 20 एम्पावर के लिए केपीआई डैशबोर्ड छोटे और मध्यम उद्यमों में महिलाओं KPI Dashboard Women in Small and Medium Enterprises की भूमिका को देखेगा।

भारत की अध्यक्षता ने महिलाओं की उन्नति को बढ़ावा देने वाले जी20 एम्पावर अधिवक्ताओं को काफी हद तक जोड़ा है। ये 380 से बढ़कर 544 हो गए हैं, जिनमें से 100 भारत से जुडे हैं। लैंगिक समानता के प्रति प्रतिबद्धताओं को मजबूत करने के लिए जी20 एम्पावर समर्थन प्रतिज्ञा G20 Empower Support Pledge का भी नवीनीकरण किया गया है।

अपने संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री ने महिलाओं की उद्यमिता, नेतृत्व और शिक्षा पर मंत्रालयी सम्मेलन के फोकस की सराहना की और महिलाओं के लिए डिजिटल और वित्तीय साक्षरता Digital and Financial Literacy बढ़ाने के लिए 'टेक–इक्विटी प्लेटफॉर्म' के लॉन्‍च पर प्रसन्नता जताई की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत 'महिला सशक्तिकरण' पर एक नया कार्य समूह स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गांधीनगर में अथक प्रयासों से विश्व भर की महिलाओं में असीम आशा और आत्मविश्वास पैदा होगा।