Paytm ने बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पेश किया
News Synopsis
Latest Update
Paytm शेयर में 26% तक उछाल की उम्मीद, Goldman Sachs ने दी Buy रेटिंग
Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications को लेकर ग्लोबल ब्रोकरेज Goldman Sachs ने एक बार फिर सकारात्मक रुख अपनाया है। कंपनी ने आने वाले वर्षों में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ, मार्जिन विस्तार और बेहतर वित्तीय प्रदर्शन की उम्मीद जताई है, जिससे स्टॉक में और बढ़त की संभावना दिख रही है।
Goldman Sachs ने Paytm पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने One 97 Communications पर अपनी “Buy” रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए ₹1,400 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तरों से लगभग 26.6% की संभावित बढ़त को दर्शाता है।
Goldman Sachs उन लगभग 75% विश्लेषकों में शामिल है, जो Paytm स्टॉक पर सकारात्मक रुख रखते हैं।
FY27 में रेवेन्यू ग्रोथ तेज होने की उम्मीद
Goldman Sachs के अनुसार Paytm की FY27 में रेवेन्यू ग्रोथ तेज होने की संभावना है। कंपनी को उम्मीद है, कि ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार और बिजनेस स्केलिंग से प्रदर्शन बेहतर होगा।
इस वृद्धि का एक प्रमुख कारण ऑपरेटिंग लीवरेज है, जिससे आने वाले वर्षों में मुनाफे में सुधार की उम्मीद है।
मजबूत मार्जिन विस्तार का अनुमान
ब्रोकरेज के अनुसार Paytm के EBITDA मार्जिन अगले 2–3 वर्षों में 15% से 20% के बीच पहुंच सकते हैं।
यह सुधार निम्न कारणों से संभव है:
- बेहतर लागत नियंत्रण
- हाई-मार्जिन सेवाओं का बढ़ता योगदान
- पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज का विस्तार
पेमेंट बिजनेस रहेगा मुख्य ग्रोथ ड्राइवर
Goldman Sachs ने कहा कि Paytm का GMV (Gross Merchandise Value) मजबूत बना रहेगा।
मुख्य ट्रेंड:
- हाई-मार्जिन पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स की बढ़ती हिस्सेदारी
- डिजिटल पेमेंट्स का बढ़ता उपयोग
- ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में वृद्धि
मर्चेंट लेंडिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज में विस्तार
Paytm को मर्चेंट लेंडिंग सेगमेंट में मजबूत स्थिति में माना जा रहा है।
विकास के प्रमुख क्षेत्र:
- मर्चेंट क्रेडिट और लोन
- कंज्यूमर पोस्टपेड सेवाएं
- छोटे व्यवसायों के लिए फाइनेंशियल समाधान
मार्केटिंग सर्विसेज में रिकवरी की उम्मीद
ब्रोकरेज को उम्मीद है, कि Paytm का मार्केटिंग सर्विसेज सेगमेंट जल्द ही ग्रोथ पर लौटेगा।
इसमें शामिल हैं:
- डिजिटल विज्ञापन (Ads)
- ट्रैवल टिकटिंग
- प्लेटफॉर्म एंगेजमेंट में सुधार
एनालिस्ट्स की मजबूत राय
22 एनालिस्ट्स में से:
- 16 ने “Buy” रेटिंग दी है
- 5 ने “Hold” रेटिंग दी है
- 1 ने “Sell” रेटिंग दी है
यह दिखाता है, कि मार्केट में Paytm को लेकर कुल मिलाकर सकारात्मक धारणा बनी हुई है।
शेयर का प्रदर्शन और बाजार रुझान
मंगलवार को Paytm के शेयरों में 4% तक की तेजी देखी गई, हालांकि बाद में यह बढ़त कम हो गई और स्टॉक लगभग 1% ऊपर ₹1,116.9 पर ट्रेड हुआ।
साल-दर-साल आधार पर स्टॉक अब भी लगभग 13% नीचे है, जिससे हालिया प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।
लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी मजबूत
Goldman Sachs की रिपोर्ट Paytm की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी को मजबूत करती है। कंपनी अब एक मल्टी-सेगमेंट फिनटेक प्लेटफॉर्म बनती दिख रही है।
भविष्य के प्रमुख चालक:
- बेहतर मर्चेंट इकोसिस्टम
- वित्तीय सेवाओं का विस्तार
- डिजिटल पेमेंट्स में बढ़त
निष्कर्ष:
Goldman Sachs का यह दृष्टिकोण Paytm के भविष्य को लेकर बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। रेवेन्यू ग्रोथ, मार्जिन सुधार और फाइनेंशियल सर्विसेज में विस्तार के चलते कंपनी की ग्रोथ स्टोरी मजबूत होती दिख रही है, हालांकि शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
Previous Update
Paytm चलाने वालों के लिए बड़ी खबर है, कंपनी ने यूजर्स के लिए दो नए फीचर्स को रोलआउट किया है, पहला काम का फीचर है, UPI Payments के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और दूसरा काम का फीचर है Cardless ATM Withdrawals. ये दोनों ही काम के फीचर हैं, जो आप लोगों की डे-टू डे यूज में काम आएंगे, चलिए आपको एक-एक कर दोनों ही फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
UPI Payments Biometric Authentication
इस नए फीचर के ऐप में जुड़ने से आप लोगों को ये फायदा होगा कि अब आप लोगों को यूपीआई पेमेंट करते वक्त यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, इसके बजाय आप फेस आईडी या फिर फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन को वेरिफाई कर आसानी से पेमेंट कर पाएंगे, आसान भाषा में अगर समझाएं तो मान लीजिए कि आपने सामने वाले व्यक्ति का स्कैनर को स्कैन किया, फिर पेमेंट अमाउंट डाला, इसके बाद नेक्स्ट स्टेप पर अभी आपको यूपीआई पिन डालने के लिए कहा जाता है, लेकिन अब इस फीचर के आने से ये फायदा हुआ है, कि अगर आपने इसे एक बार सेटअप कर लिया तो आपको पिन के बजाय फेस स्कैन या फिर फिंगरप्रिंट स्कैन करने के लिए कहा जाएगा, मान लीजिए कि आपने फिंगरप्रिंट वाला ऑप्शन ऐनेबल किया हुआ तो आप जैसे ही फिंगरप्रिंट सेंसर पर उंगली रखेंगे और जैसे ही आपकी उंगली स्कैन होगी वैसे ही तुरंत आपकी पेमेंट भी डन।
Paytm ने कंफर्म किया है, कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर एंड्रॉयड फिंगरप्रिंट सेंसर और iOS पर फेस ID दोनों पर काम करता है, कंपनी ने भरोसा दिलाया कि पेटीएम या बैंक कोई बायोमेट्रिक डेटा स्टोर या एक्सेस नहीं करता है, जिससे यूज़र की प्राइवेसी और सेफ्टी पक्की होती है, NPCI गाइडलाइंस के मुताबिक बायोमेट्रिक UPI पेमेंट हर ट्रांज़ैक्शन पर 5000 रुपए तक लिमिट में होंगे, कंपनी ने यह भी साफ किया कि जो यूजर्स ट्रेडिशनल तरीका पसंद करते हैं, उनके लिए UPI PIN ऑप्शन मौजूद रहेगा।
Paytm पर बायोमेट्रिक फीचर को ऐसे करें ऑन
> पेटीएम पर इस फीचर को ऑन करने का एक आसान प्रोसेस है, ऐप खोलें और बाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
> सेटिंग्स में जाएं और Pay with Fingerprint या Pay with Face ID चुनें।
> इसके बाद बैंक अकाउंट चुनें जिसके लिए आप बायोमेट्रिक फीचर ऑन करना चाहते हैं।
> ऑथेंटिकेशन सेटअप पूरा करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Cardless ATM Withdrawals
वहीं कार्डलेस ATM विड्रॉल फीचर यूजर्स को बिना फिजिकल ATM कार्ड के सीधे पेटीएम ऐप से कैश निकालने की सुविधा देता है, पेटीएम का ये लेटेस्ट अपडेट रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के नए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन नियमों के बाद आया है, जो 1 अप्रैल से लागू हुए हैं, यह नियम UPI, कार्ड और वॉलेट सहित सभी तरह के डिजिटल पेमेंट पर लागू होते हैं।
बिना कार्ड के ऐसे निकालें एटीएम से पैसे
पेटीएम यूजर्स अब बिना फिजिकल कार्ड के ATM से कैश निकाल सकते हैं, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स का बैंक अकाउंट उनके Paytm UPI से जुड़ा होना चाहिए, ATM में UPI Cash Withdrawal ऑप्शन चुनना होगा, इसके बाद अमाउंट डालना होगा और Paytm ऐप का इस्तेमाल कर स्क्रीन पर दिखने वाले QR कोड को स्कैन करना होगा, UPI PIN वेरिफाई करने के बाद ATM कैश निकाल देगा और ऐप पर तुरंत एक कन्फर्मेशन आ जाएगा, ध्यान देने वाली बात यह है, कि हर ट्रांजैक्शन पर पैसे निकालने की लिमिट 10,000 रुपए तक है।


