News In Brief Travel & Tourism
News In Brief Travel & Tourism

Delhi Metro की रेड लाइन में खराबी से परेशान रहे यात्री

Share Us

1672
Delhi Metro की रेड लाइन में खराबी से परेशान रहे यात्री
28 Jun 2022
8 min read

News Synopsis

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन Red line of Delhi Metro में तकनीकी खामी technical fault की वजह से मेट्रो सर्विस करीब 45 मिनट तक बाधित रही, जिससे लोगों को यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 8 बजे के करीब दिल्ली मेट्रो की तरफ से बताया गया था कि रेड लाइन में दिक्कत आई है और फिर 8.45 के करीब इसे सुधार लिया गया था। DMRC के मुताबिक, इंद्रलोक और पीतमपुरा  Indralok and Pitampura के बीच मेट्रो सर्विस में दिक्कत आई थी। फिलहाल यहां ट्रेन सर्विस सामान्य है। 

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन दिल्ली के रिठाला से गाजियाबाद Rithala to Ghaziabad के नए बस अड्डे तक चलती है। इससे पहले इसी महीने दो बार पहले भी दिल्ली मेट्रो में खराबी आई थी। पहली बार 7 जून फिर 9 जून को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में दिक्कत आई थी तब यात्री बहुत परेशान हुए थे।  हालात ये थे कि मेट्रो 30-30 मिनट के अंतराल पर आ रही थी, जिससे स्टेशनों पर भारी भीड़ लग गई थी। 

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश में सबसे पहले मेट्रो ट्रेन की शुरुआत कोलकाता Kolkata में हुई थी। यह रेल सर्विस 24 अक्टूबर 1984 में पहली बार शुरू की गई थी। भारत में बनी इस पहली मेट्रो रेल का उद्घाटन उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी Prime Minister Indira Gandhi द्वारा किया गया था। दिल्ली की बात करें तो यहां पर मेट्रो कंपनी ‘डीएमआरासी’ की स्थापना 3 मई 1995 में की गई थी। इस कंपनी की शुरुआत भारत सरकार और दिल्ली सरकार Government of India and Delhi Government दोनो ने मिलकर की थी। ई श्रीधरन E Sreedharan को कंपनी का चेयरमैन Chairman of the company नियुक्त किया गया है, जिन्हें लोग मेट्रो मैन Metro Man के नाम से भी जानते हैं।