Palm Oil: रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़ा, निर्यातकों को मिली ये छूट

Share Us

392
Palm Oil: रिफाइंड पाम तेल आयात 11 महीने में 2.7 गुना बढ़ा, निर्यातकों को मिली ये छूट
14 Oct 2022
min read

News Synopsis

भारत India में रिफाइंड पाम तेल Refined Palm Oil का आयात कई गुना बढ़ा है। देश का रिफाइंड पाम तेल आयात Refined Palm Oil Import 11 महीने में 2.7 गुना बढ़कर 17.12 लाख टन पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में आयात 6.28 लाख टन था। इंडोनेशिया Indonesia में पाम तेल की कम कीमतों की वजह से ऐसा हुआ है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन Solvent Extractors Association (एसईए) ने अपने बयान में कहा है कि 2021-22 में नवंबर से सितंबर के दौरान भारत ने 130.1 लाख टन वेजिटेबल तेल Vegetable Oil का आयात किया है। एक साल पहले की तुलना में यह चार फीसदी अधिक है।

एसईए ने कहा कि इंडोनेशिया ने रिफाइंड पाम तेल आयात पर सीमा शुल्क में कटौती Customs Duty Reduction की है। इससे तेल निर्यातकों ने छूट पर पाम तेल का निर्यात किया। इस वजह से देश का कच्चा पाम तेल आयात पिछले साल नवंबर से इस साल सितंबर के बीच घटकर 52.37 लाख टन आ गया है। उसके पहले के साल में यह 68.64 लाख टन था। जबकि, कुल पाम तेल का आयात घटकर 70.28 लाख टन रहा है जो एक साल पहले 76.27 लाख टन था।

सोयाबीन और सूरजमुखी Soybean & Sunflower जैसे तेलों के आयात में बढ़त हुई है। सोयाबीन तेल Soybean Oil का आयात बढ़कर 56.35 लाख टन रहा जो एक साल पहले 44.58 लाख टन था। नवंबर से सितंबर के बीच मलयेशिया Malaysia ने 28.13 लाख टन कच्चा पाम तेल निर्यात किया जबकि 11.61 लाख टन रिफाइंड पामोलीन तेल का निर्यात Export of Palmolein Oil  किया। इंडोनेशिया ने 17.15 लाख टन कच्चा पाम तेल और 11.61 लाख टन रिफाइंड तेल का निर्यात किया।