पद्म पुरस्कारों की घोषणा,जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण

Share Us

498
पद्म पुरस्कारों की घोषणा,जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण
27 Jan 2022
2 min read

News Synopsis

मंगलवार को गणतंत्र दिवस Republic Day की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों Padma Awards की घोषणा की गई। इसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत General Bipin Rawat को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है। कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद Ghulam Nabi Azad और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य Buddhadeb Bhattacharjee, को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया Serum Institute of India से जुड़े साइरस पूनावाला Cyrus Poonawalla और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ CEO of Microsoft सत्या नदेला Satya Nadella को भी पद्म भूषण से नवाजा गया है। टोक्यो ओलंपिक Tokyo Olympics में गोल्ड मेडल Gold Medal दिलाने वाले जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा Neeraj Chopra को भी पद्म श्री से नवाजा गया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह Kalyan Singh को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इस साल चार पद्म विभूषण पुरस्कारों की घोषणा की गई। जिनमें तीन शख्सियतों को मरणोपरांत ये सम्मान दिया गया है। उनके अलावा प्रभा अत्रे Prabha Atre को कला क्षेत्र में पद्म विभूषण दिया गया है। पद्म पुरस्कार देश के शीर्ष नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। इसमें पद्म विभूषण Padma Vibhushan, पद्म भूषण  और पद्म श्री Padma Shri सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक सेवा, साहित्य, कारोबार, औषधि, खेलकूद जैसे विभिन्न क्षेत्रों में दिए जाते हैं।