पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का 93 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Share Us

330
पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री का 93 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
29 Jun 2022
min read

News Synopsis

शापूरजी पालोनजी ग्रुप Shapoorji Pallonji Group के चेयरमैन पद्मभूषण पालोनजी मिस्त्री Pallonji Mistry का मुंबई Mumbai में 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। पोलनजी के टाटा संस Tata Sons के चेयरमैन Chairman रह चुके साइरस मिस्त्री Cyrus Mistry के पिता थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 93 साल की उम्र में मुंबई Mumbai में उनका निधन हो गया है।

गौर करने वाली बात ये है कि शापूरजी पालोनजी ग्रुप का कारोबार इंजीनियरिंग Business Engineering, कंस्ट्रक्शन Construction, इन्फ्रास्ट्रक्चर Infrastructure, रियल एस्टेट Real Estate, वाटर एनर्जी और फाइनेंशियल सेवाओं Water Energy and Financial Services के क्षेत्र में फैला हुआ है।

इस ग्रुप के पास तकरीबन 50,000 कर्मचारी हैं। कंपनी की ओर से कहा जाता है कि यह ग्रुप दुनिया के 50 देशों में कारोबार कर रही है। पालोनजी मिस्त्री का जन्म एक पारसी परिवार में हुआ था। उन्होंने 2003 में आईरिश नागरिकता Irish Citizenship, भी ली थी। साल 2016 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित Awarded with Padma Bhushan किया गया था।

वे अपने पीछे पत्नी पास्टी पेरिन दुबास और चार संतान शापूर मिस्त्री, सायरस मिस्त्री (बेटे) जबकि लैला मिस्त्री व अलू मिस्त्री Laila Mistry and Aloo Mistry (बेटियां) छोड़कर गए हैं। उनके बेटे सायरस मिस्त्री साल 2012 से 2016 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन Tata Group Chairman रह चुके हैं।

पालोनजी मिस्त्री के निधन पर प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने भी ट्वीट कर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।