OpenAI ने नया ChatGPT-5.1 मॉडल किया लॉन्च

Share Us

112
OpenAI ने नया ChatGPT-5.1 मॉडल किया लॉन्च
14 Nov 2025
7 min read

News Synopsis

OpenAI ने ChatGPT का नया 5.1 वर्जन रोल आउट किया है। यह नया एआई मॉडल पुराने GPT 5.0 को रिप्लेस करेगा। सैम ऑल्टमैन की कंपनी ने इस नए मॉडल में कई बड़े अपग्रेड किए हैं। इसे दो एडवांस वेरिएंट्स- GPT 5.1- इंस्टैंट और GPT 5.1- थिंकिंग में लॉन्च किया गया है। ये दोनों एआई लैंग्वेज ज्यादा नेचुरल, कन्वर्सेशन इंगेजिंग और इंप्रूव्ड रीजनिंग और टास्क परफॉर्मेंस से लैस हैं।

GPT-5 लॉन्च होने के महज तीन महीने के अंदर ही कंपनी ने यह एडवांस वर्जन लॉन्च किया है। ChatGPT का यह नया वर्जन Google Gemini, Meta AI, Grok जैसे एआई टूल्स के लिए कड़ी चुनौती बन सकता है। कंपनी का दावा है, कि यह एआई टूल इंसानों की तरह नेचुरल व्यवहार करेगा।

क्या है, GPT-5.1?

GPT-5.1 एक एडवांस लार्ज लैंग्वेज मॉडल है, जिसका इस्तेमाल करके एआई टूल से इंटरैक्ट किया जाता है। इसके GPT-5.1 इंस्टैंट को फास्ट कन्वर्सेशन, रियल लाइफ डायलॉग जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं दूसरी तरफ GPT-5.1 थिंकिंग को डीप कन्वर्सेशन, रीजनिंग और जटिल टास्क के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि दोनों टूल्स में यूजर्स के क्वेरीज को इंसानों की तरह रिप्लाई करने की क्षमता होगी।

OpenAI ने इसमें नया पर्सनैलिटी प्रिसेट दिया है, जिसे यूजर्स अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को 8 अलग-अलग मोड्स चुनने का विकल्प मिलेगा, जिनमें डिफॉल्ट, प्रोफेशनल, फ्रेंडली, कैंडिड, क्विर्की, एफिशिएंट, नर्डी और साइनिकल शामिल हैं। ये सभी मोड्स चैटजीपीटी 5.1 के विहेवियर को सेट करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि यूजर्स को नेचुरल कन्वर्सेशन फील हो सके। इसके अलावा अतिरिक्त कस्टमाइजेशन टूल्स जैसे कि वार्म्थ, ब्रिविटी और रिटल टाइम में इमोजी इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जो पर्सनल चैट जैसा एक्सपीरियंस यूजर्स को देगा। यह फीचर सभी पुराने और नए चैट्स में काम करेगा।

ChatGPT के पेड यूजर्स जैसे कि Pro, Plus और Go के अलावा बिजनेस प्लान वाले यूजर्स को GPT-5.1 का एक्सेस पहले मिलेगा। फ्री यूजर्स के लिए यह लैंग्वेज बाद में रोल आउट किया जाएगा। एंटरप्राइज और एजुकेशन प्लान वाले यूजर्स को एक सप्ताह का प्रिव्यू विंडो मिलेगा। इसके बाद GPT-5.1 उनके लिए डिफॉल्ट मॉडल बन जाएगा। OpenAI का यह नया लैंग्वेज मॉडल आने वाले एक सप्ताह में सभी रीजन के लिए रोल आउट हो जाएगा।

1. GPT-5.1 Instant

GPT-5.1 Instant मॉडल बातचीत के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी खास बात ये है, कि अगर आप इसे कहेंगे कि 4 शब्दों में जवाब दो, तो अब ये सही तरीके से इंस्ट्रक्शन फॉलो करेगा। पहले वाले वर्जन में अक्सर गलतियां हो जाती थी। यह फास्ट रिएक्शन, नेचुरल और इंसान जैसे बातचीत और सवालों के तुरंत जवाब देगा। यह उन यूजर्स के लिए अच्छा है, जो ChatGPT का इस्तेमाल सिर्फ नार्मल चैटिंग और इंस्टेंट जानकारी के लिए करते हैं।

2. GPT-5.1 Thinking

GPT-5.1 Thinking मॉडल को गहराई से सोचने और लम्बी बातचीत का लगातार जवाब देने के लिए बनाया गया है। इसकी खास बात ये है, कि यह मल्टी-स्टेप रीजनिंग और सवाल की कठिनाई के आधार पर जवाब देगा। यह मॉडल खासतौर पर स्टूडेंट्स, डेवलपर्स, रिसर्चर्स और डीप एनालिसिस करने वालो के लिए सही है।

TWN Special