शीर्ष 15 रईसों में केवल गौतम अडानी की बढ़ी कमाई

News Synopsis
अमेरिकी शेयर बाजारों American Stock Markets को फेड द्वारा नीतिगत ब्याज दरों policy interest rates में बड़ी बढ़ोतरी करना पसंद नहीं आया। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊजोंस sensitive index dowjons 3.12 फीसद यानी 1063 अंक टूट गया। जिसका असर ये हुआ कि दुनिया के सबसे बड़े अरबपति Biggest Billionaire एलन मस्क Elon Musk को एक ही दिन में 18.5 अरब डॉलर का झटका लगा। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स Bloomberg Billionaire Index के मुताबिक उनकी संपत्ति घटकर 249 अरब डॉलर रह गई है।
वहीं दूसरी ओर अमेजन के शेयरों amazon stocks में गिरावट की वजह से जेफ बेजोस Jeff Bezos की संपत्ति में 9.7 अरब डॉलर की सेंध लगी है। अरबपतियों की लिस्ट में 12वें पायदान पर काबिज फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबग Facebook CEO Mark Zuckerberg की संपत्ति में भी 5.30 अरब डॉलर की में कमी हुई है। अब उनके पास केवल 76.6 अरब डॉलर का कुल नेटवर्थ है। अगर दुनिया के टॉप 15 रईसों की बात करें तो इसमें केवल गौतम अडानी Gautam Adani ही एक ऐसे शख्स हैं, जिनकी संपत्ति 1.90 अरब डॉलर बढ़ी है। इनमें से 14 अरबपतियों की संपत्ति एक ही दिन में करीब 68 अरब डॉलर घट गई। अगर देखा जाए तो इस साल अब तक कमाई के मामले में नंबर एक पोजीशन पर भारत के गौतम अडानी हैं।