ऑनलाइन खरीदा 54,999 रुपए में वनप्लस फोन, डिब्बे से निकला बर्तन धोने का साबुन

Share Us

593
ऑनलाइन खरीदा 54,999 रुपए में वनप्लस फोन, डिब्बे से निकला बर्तन धोने का साबुन
02 Oct 2022
8 min read

News Synopsis

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Online Shopping Platform से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के साथ लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में फ्लिपकार्ट Flipkart से लैपटॉप Laptop खरीदने पर ग्राहक को बॉक्स में घड़ी साबुन Soap निकला। अब ऐसा ही मामला अमेजन Amazon से खरीदारी करने वाले ग्राहक के साथ भी देखने को मिला है। एक ग्राहक को अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल Amazon Great Indian Festival Sale से 54,999 रुपए की कीमत वाले OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन खरीदने पर ऑर्डर के बॉक्स में 5 रुपए वाला बर्तन मांजने का Exo साबुन मिला है। साथ ही साबुन पर लिखा है 10g Extra। गौर करने वाली बात ये है कि अमेजन पर 23 सितंबर से 30 सितंबर तक अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 चल रही है। इस सेल में ग्राहकों को कंपनी कई डील्स व ऑफर्स Offers दे रही है।

ग्राहकों की पसंद को सुरक्षित रखने और बेस्ट सर्विस देने का दावा करने वाली इन कंपनियों से खरीदारी करने वाले ग्राहक ऑफर्स के नाम पर हजारों की धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। दरअसर, यह हादसा मुंबई में रहने वाले अशोक भंबानी Ashok Bhambani के साथ हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार अशोक ने अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 से पहले ही दिन 54,999 रुपये कीमत के OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन को ऑर्डर किया था।

रिपोर्ट के अनुसार अशोक ने ऑर्डर डिलीवर Order Deliver होने के बाद उसे बिना खोले ही अपने पास रख लिया तथा बॉक्स खोलने के लिए उसने नवरात्रि Navratri शुरू होने का इंतजार किया। नवरात्रि में जब अशोक ने बॉक्स खोला तो उसे वनप्लस के बॉक्स में फोन की जगह बर्तन मांजने का साबुन निकला। वहीं, अशोक ने उपभोक्ता अदालत Consumer Court में इस मामले की शिकायत की है।

TWN In-Focus