OnePlus जल्द लॉन्च कर सकती है अफॉर्डेबल 55 इंच LED TV, जानें फीचर्स

Share Us

452
OnePlus जल्द लॉन्च कर सकती है अफॉर्डेबल 55 इंच LED TV, जानें फीचर्स
29 Sep 2022
min read

News Synopsis

दिग्गज टेक कंपनी OnePlus की ओर से जल्द ही भारत India में नया स्मार्ट टीवी New Smart TV लॉन्च किया जा सकता है। टीवी में 55 इंच साइज मॉडल देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही यह वर्तमान में आ रहे टीवी फीचर्स TV Features से लैस हो सकता है जिसमें डॉल्बी ऑडियो और डॉल्बी विजन Dolby Audio and Dolby Vision का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। कंपनी ने टीवी को लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन एक पॉपुलर टिप्स्टर Popular Tipster ने इसका खुलासा किया है। OnePlus ने स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में भले ही कम ही मॉडल्स लॉन्च किए हों लेकिन कंपनी बजट में बेहतर पिक्चर क्वालिटी Better picture quality ऑफर करके कस्टमर्स के बीच जगह बना चुकी है।

वनप्लस ने जुलाई में इसका पॉपुलर स्मार्ट टीवी OnePlus TV 50 Y1S Pro लॉन्च किया था। यह टीवी बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया गया था जिसमें 4K रेजॉल्यूशन दिया गया था। अब जाने माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा Tipster Mukul Sharma ने खुलासा किया है कि भारत में जल्द ही वनप्लस का नया टीवी लॉन्च हो सकता है। टीवी के 55 इंच साइज में लॉन्च होने की बात कही गई है। OnePlus TV 50 Y1S Pro की तर्ज पर ही वनप्लस के अपकमिंग टीवी में 4K रेजॉल्यूशन 4K resolution देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें MEMC, और ALLM सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

बेहतर साउंड के लिए इसमें Dolby Audio का सपोर्ट भी होने की बहुत संभावना है। भारतीय मार्केट के हिसाब से टीवी अफॉर्डेबल प्राइस Affordable price के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जबकि, टिप्स्टर ने टीवी के लिए किसी लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। कंपनी की ओर से भी इस टीवी के बारे में कोई जानकारी बाहर नहीं आई है। 

TWN In-Focus