News In Brief Auto
News In Brief Auto

Ola Electric की टॉप-5 में एंट्री, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में TVS बनी नंबर-1

Share Us

29
Ola Electric की टॉप-5 में एंट्री, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में TVS बनी नंबर-1
02 Apr 2026
6 min read

News Synopsis

भारतीय बाजार में बीते मार्च महीने में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में बंपर तेजी देखी गई और टीवीएस मोटर कंपनी के साथ ही बजाज ऑटो, एथर एनर्जी और हीरो विडा जैसी कंपनियों ने रेकॉर्ड संख्या में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे। ओला इलेक्ट्रिक ने भी मासिक तौर पर बिक्री में बढ़ोतरी दिखाई। इन सबके बीच ग्रीव्स इलेक्ट्रिक, रिवर मोबिलिटी और सिंपल एनर्जी के स्कूटर्स की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। सिंपल एनर्जी टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही और 9वें स्थान पर रही। वहीं ग्रीव्स इलेक्ट्रिक छठे और रिवर मोबिलिटी सातवें स्थान पर रही। टीवीएस ने पिछले महीने के 31 दिनों में 49,453 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। वाहन के डेटा के अनुसार बीते मार्च 2026 की टॉप 10 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों की बिक्री के आंकड़े बताते हैं।

1. टीवीएस मोटर कंपनी

बीते मार्च महीने में टीवीएस मोटर कंपनी ने रेकॉर्ड संख्या में इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे और आंकड़ा 49,453 यूनिट पर पहुंच गया। टीवीएस के ऑर्बिटर और आईक्यूब सीरीज इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अच्छी डिमांड है।

2. बजाज ऑटो

बजाज ऑटो ने बीते मार्च के 31 दिनों में अपने चेतक स्कूटर की 46,246 यूनिट्स बेचीं और यह संख्या अपने आप में बजाज के लिए बहुत बड़ा रेकॉर्ड है।

3. एथर एनर्जी

बीते मार्च 2026 में एथर एनर्जी तीसरी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी रही और इसके रिज्ता और 450 सीरीज स्कूटर्स की कुल 35,688 यूनिट बिकी। एथर एनर्जी के लिए बीता महीना ऐतिहासिक रहा।

4. हीरो विडा

हीरो मोटोकॉर्प के विडा ब्रैंड के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बीते मार्च महीने में रेकॉर्ड बिक्री हुई। विडा के अलग-अलग स्कूटर मॉडल की पिछले 31 दिनों में कुल 21,434 यूनिट बिकी।

5. ओला इलेक्ट्रिक

बीते मार्च महीने में ओला इलेक्ट्रिक ने 10,117 स्कूटर बेचे और इस आंकड़ों की बदौलत ओला की टॉप 5 लिस्ट में वापसी हुई। बीते फरवरी में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक ने ओला को टॉप 5 से निकाल बाहर कर दिया था।

6. ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक के एम्पीयर ब्रैंड की बीते मार्च महीने में कुल 7965 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बिके और इनमें एम्पीयर नेक्सस स्कूटर की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। हालांकि ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मार्च में टॉप 5 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई, लेकिन बिक्री के मामले में यह कंपनी नित नए रेकॉर्ड बना रही है।

7. रिवर मोबिलिटी

बीते मार्च महीने में रिवर मोबिलिटी ने अपने इंडी स्कूटर की रेकॉर्ड बिक्री की और आंकड़ा 4146 यूनिट पर रहा। रिवर इंडी स्कूटर की महीने-दर-महीने बिक्री में जबरदस्त तेजी दिख रही है।

8. बीगौस ऑटो

बीते मार्च महीने में बीगौस ऑटो ने भारतीय बाजार में कुल 3680 स्कूटर बेचे। बीगौस के इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

9. सिंपल एनर्जी

बीते मार्च महीने में सिंपल एनर्जी ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी जबरदस्त बना ली। बीते 31 दिनों में कंपनी ने 1744 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। सिंपल वन जेनरेशन 2 मॉडल्स की अच्छी बिक्री हो रही है।

10. ई-स्प्रिंटो ग्रीन एनर्जी

बीते मार्च में ई-स्प्रिंटो ग्रीन एनर्जी ने इंडियन मार्केट में कुल 1510 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे और टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में आखिरी पायदान पर रही।