ओकले और मेटा ने भारत में ओकले मेटा वैनगार्ड लॉन्च किया
News Synopsis
Oakley Meta Vanguard को भारत में लॉन्च किया गया। आउटडोर एक्टिविटीज करने वाले एथलीट्स को ध्यान में रखकर बनाए गए ये स्मार्ट ग्लास Ray-Ban Meta Glasses के रीडिजाइंड वर्जन के तौर पर आए हैं। इनमें बीच में 12-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो 60 फ्रेम प्रति सेकंड (fps) पर 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। Ray-Ban Meta की तरह Oakley Meta Vanguard में Meta AI इंटीग्रेशन है, जिससे यूजर्स Meta AI से बात कर सकते हैं, या कॉल पर बात कर सकते हैं।
भारत में Oakley Meta Vanguard की कीमत
भारत में Oakley Meta Vanguard की कीमत 52,300 रुपये से शुरू होती है। ये Sunglass Hut, LensCrafters और देश भर के मेजर ऑप्टिकल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ग्राहक स्मार्ट ग्लास के चार अलग-अलग वेरिएंट में से चुन सकते हैं:
> Oakley Meta Vanguard Black with Prizm 24K
> Oakley Meta Vanguard White with Prizm Black
> Oakley Meta Vanguard Black with Prizm Road
> Oakley Meta Vanguard White with Prizm Sapphire
Oakley Meta Vanguard के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Meta के मुताबिक Oakley Meta Vanguard को हाई-इंटेंसिटी स्पोर्ट्स में शामिल एथलीट्स और साइकिलिस्ट के लिए बनाया गया है। स्टैंडर्ड रे-बैन मेटा के उलट, जिसमें वेफेयर स्टाइल है, नए स्मार्ट ग्लासेज में रैपअराउंड, आई प्रोटेक्शन डिजाइन है, जो Oakley के सिग्नेचर वैनगार्ड फ्रेम से इंस्पायर्ड है। इन ग्लास का वजन 66g है, और इनमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग है।
Meta का कहना है, कि उसने Oakley Meta Vanguard में Prizm Lens टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसके बारे में दावा किया जाता है, कि ये सन, विंड और डस्ट को ब्लॉक करती है।
Ray-Ban Meta की तरह Oakley Meta Vanguard स्मार्ट ग्लास में 12-मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसे थोड़ा अलग जगह पर लगाया गया है। कैमरे का 122-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) है, और कंटेंट रिकॉर्ड करते समय यह फर्स्ट-पर्सन पॉइंट ऑफ व्यू देता है। यूजर्स पांच मिनट तक 1080 30fps में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, या तीन मिनट तक 1080p 60fps में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। तीन मिनट के लिए 30fps पर 3K रेजोल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड करने का भी ऑप्शन है, जिसे बाद में Facebook और Instagram जैसे Meta ऐप्स पर शेयर किया जा सकता है।
Oakley Meta के बाकी फीचर्स वही हैं। स्मार्ट ग्लासेस में ओपन-ईयर स्पीकर और पांच-माइक्रोफोन एरे हैं। लेकिन जो चीज वैनगार्ड को रे-बैन मेटा से अलग बनाती है, वह है एक नया एक्शन बटन, जिससे यूजर्स कैमरा मोड को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा लेंस आर्म्स के नीचे एक सेकेंडरी कस्टमाइज़ेबल बटन भी है।
रे-बैन मेटा ग्लासेस AI पर बहुत ज्यादा निर्भर करते हैं, जिसमें कंपनी के अपने मेटा AI असिस्टेंट का इस्तेमाल किया गया है। यूजर्स अलग-अलग हैंड्स-फ्री एक्शन के लिए 'हे मेटा AI' जैसा आसान वॉइस प्रॉम्प्ट दे सकते हैं, जैसे कि किसी कैफे में बज रहे गाने को पहचानना।
मेटा ने भारत के लिए कई खास फीचर्स भी पेश किए हैं। सबसे पहले यूजर्स मेटा AI ऐप में हिंदी को अपनी पसंदीदा भाषा के तौर पर चुन सकते हैं, जिसका मतलब है, कि वे हिंदी में सवाल पूछ सकते हैं, जानकारी पा सकते हैं, टेक्स्ट का जवाब दे सकते हैं, और मीडिया को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा हैंड्स-फ्री वॉयस इंटरैक्शन और UPI लाइट पेमेंट के लिए हिंदी सपोर्ट भी है। आखिर में मेटा ने AI असिस्टेंट के लिए उपलब्ध वॉयस लाइनअप में दीपिका पादुकोण को भी एक ऑप्शन के तौर पर जोड़ा है।
मेनलो पार्क स्थित कंपनी ने गार्मिन के साथ भी पार्टनरशिप की है, ताकि मेटा AI को कंपनी की स्मार्टवॉच के साथ इंटीग्रेट किया जा सके। गार्मिन वॉच के साथ पेयर करने पर यूज़र्स ओकले मेटा वैनगार्ड से माइक्रोफोन के ज़रिए हेल्थ या वर्कआउट की जानकारी दिखाने के लिए कह सकते हैं, और स्मार्टवॉच तुरंत डेटा दिखा देगी।
कनेक्टिविटी के मामले में स्मार्ट ग्लासेस ब्लूटूथ 5.3 और Wi-Fi 6E को सपोर्ट करते हैं। इनमें 32GB की बिल्ट-इन स्टोरेज मिलती है। मेटा का कहना है, कि वैनगार्ड रेगुलर इस्तेमाल पर नौ घंटे तक की बैटरी लाइफ या लगातार छह घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक देता है। चार्जिंग केस से 36 घंटे की अतिरिक्त बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है।


