केंद्र सरकार ने FY22 में वसूला रिकॉर्ड इतना टैक्स

Share Us

368
केंद्र सरकार ने FY22 में वसूला रिकॉर्ड इतना टैक्स
09 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

वित्त वर्ष 2022 में भारत सरकार Government of India ने कुल 27.07 लाख करोड़ रुपए का टैक्स वसूला है। सरकार की ओर से यह अब तक का सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन Tax Collection है। रेवेन्यू सेक्रेटरी Revenue Secretary तरुण बजाज Tarun Bajaj ने बताया कि इनकम टैक्स Income Tax, दूसरे डायरेक्ट टैक्स Direct Tax और इनडायरेक्ट टैक्स कलेक्शन Indirect Tax Collection में आई उछाल से यह आंकड़ा हासिल करने में मदद मिली है। बजाज ने आगे कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2022 में कुल 22.17 लाख करोड़ रुपए के ग्रॉस टैक्स कलेक्शन Gross Tax Collection का बजट में लक्ष्य तय किया था।

इसके मुकाबले सरकार ने 27.07 लाख करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को डायरेक्ट टैक्स से 14.10 लाख करोड़ रुपए मिले हैं, जो उसके बजट अनुमान से 3.02 लाख करोड़ रुपए अधिक हैं। डायरेक्ट टैक्स Direct Tax में इनकम टैक्स और कॉरपोरेट टैक्स Corporate Tax आदि आते हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022 में डायरेक्ट टैक्स से कलेक्शन जहां 49 फीसदी बढ़ा है। वहीं इनडायरेक्ट टैक्स से कलेक्शन में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 30 फीसदी की तेजी आई है।