NoiseFit Core 2  लंबी बैटरी और SpO2 सेंसर के साथ हुई लॉन्च

Share Us

419
NoiseFit Core 2  लंबी बैटरी और SpO2 सेंसर के साथ हुई लॉन्च
23 Aug 2022
min read

News Synopsis

देश की घरेलू दिग्गज कंपनी Noise ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Core 2 को सोमवार को लॉन्च कर दिया। NoiseFit Core 2 में 1.28 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 240x240 पिक्सल रिजॉल्यूशन Pixel Resolution के साथ आती है। वॉच में 22mm का सिलीकॉन स्ट्रैप मिलता है। वॉच के साथ 100 क्लाउड बेस्ड वॉच फेसेज और कई सारे स्पोर्ट्स मोड Sports Mode मिलते हैं। वॉच की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके अलावा न्वाइज की इस वॉच में वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट Water and Dust Resistant के लिए  IP68 की रेटिंग भी दी गई है। 

NoiseFit Core 2 में 1.28 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 240x240 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसके साथ 100 क्लाउड वॉच फेसेज का भी विकल्प मिलता है। NoiseFit Core 2 के साथ कई स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। Noise की इस वॉच के साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर Heart Rate Monitor के अलावा ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग Blood Oxygen Tracking के लिए SpO2 सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्सेलेरोमीटर सेंसर Sleep Monitoring and Accelerometer Sensor की सुविधा भी मिलती है।

NoiseFit Core 2 को NoiseFit एप के साथ आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। NoiseFit Core 2 को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ग्रे और पिंक कलर में पेश किया गया है। वहीं अगर कीमत की बात की जाए तो, इस वॉच की भारत में कीमत 3,999 रुपए रखी गई है। वॉच को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट Flipkart से खरीदा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी सेल की जानकारी नहीं दी है। 

TWN In-Focus