News In Brief World News
News In Brief World News

Nobel Prize 2022: साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका ऐनी ऐर्नो को मिला

Share Us

682
Nobel Prize 2022: साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका ऐनी ऐर्नो को मिला
07 Oct 2022
min read

News Synopsis

इस साल साहित्य Literature के लिए नोबेल पुरस्कार Nobel Prize फ्रांसीसी लेखिका French writer ऐनी ऐर्नो  Anne Arno को दिया गया है। इसमें खास बात यह है कि उन्हें यह पुरस्कार कथात्मक fiction साहित्य के लिए नहीं, बल्कि संस्मरणों Memoirs के लिए प्रदान किया गया है। 82 साल की ऐनी का लेखन करीब पांच दशकों तक फैला हुआ है। उन्होंने तीन आत्मकथात्मक उपन्यासों ‘क्लीन्ड आउट’ Cleaned Out, ‘वाट दे से गोज़’ और ‘द फ्रोजन वुमन’ What They Say Goes' and 'The Frozen Woman से यह यह सफर शुरू किया था।

फिर संस्मरणात्मक लेखन के लिए कथा साहित्य को छोड़ दिया और ‘ए मैन्स प्लेस’ A Man's Place से कथेतर क्षेत्र में आ गईं। इसकी वजह यह थी कि वह स्मृतियों को अपने लेखन का विषय बनाती र्थीं और इसके लिए उन्हें संस्मरण ही सबसे मुफीद विधा लगी। उनकी पहली किताब ‘क्लीन्ड आउट’ 1974 में आई थी। तब से वह निरंतर लिख रही हैं। उनकी 20 से ज्यादा किताबें आ चुकी हैं। ऐनी ऐर्नो का जन्म 1940 में लिलेबोन नोर्मंडी Lillebon Normandy में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई एक कैथोलिक स्कूल Catholic School में हुई। शादी करने के बाद वह फ्रेंच पढ़ाने लगीं। उनका परिवार 1977 में पेरिस के एक नए उपनगर सेर्गी-पोंटोइज़ Sergi -Pontoise में चला गया। इसके बाद उनके लेखन की गति बढ़ती गई।

इस बीच उनका तलाक हुआ और फिर उन्होने टीचर की नौकरी छोड़कर पूरा समय लेखन को देना शुरू कर दिया। ऐनी की आत्मकथा ‘द इयर्स’ में 1940 में उनके जन्म से 2007 तक के फ्रांस का सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास Social and Cultural History बयान किया गया है। उनकी डायरी के अंश ‘आई स्टे इन डार्कनेस’, ‘गेटिंग लॉस्ट’ और ‘डायरी ऑफ द आउटसाइड’ बहुत बेबाक किताबें हैं।