बिना वीजा यात्रा करें इन खूबसूरत देशों की

Share Us

598
बिना वीजा यात्रा करें इन खूबसूरत देशों की
21 Oct 2021
4 min read

News Synopsis

हम जानते हैं कि कोरोना ने हमें पूर्ण रूप से घरों में कैद कर लिया था लेकिन तेज़ी से कम होते मामलों के बीच लोगों की ज़िन्दगी वापस पटरी पर लौट आयी है। लोग अपने व्यस्त जीवन से कुछ वक़्त निकाल कर फिर से अपनी छुट्टियां प्लान करने लगे हैं। कुछ लोग देश में ही तो कुछ विदेश घूमने का मन बना लेते हैं। ऐसे में दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जिनमें भारतीयों को बिना वीज़ा एंट्री मिल जाती है। इनमें पहला देश बारबाडोस जो प्रशांत महासागर के पश्चिमी हिस्से में कैरिबियन द्वीप पर स्तिथ है। अपने खूबसूरत बीच और ऐतिहासिक स्थानों के लिए प्रसिद्द है। इस देश को लैंड ऑफ़ फ्लाइंग फिश के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं, तो हमारे इस पड़ोसी देश भूटान, नेपाल से दूसरी कोई और पसंद नहीं हो सकती। फ्री वीज़ा की भी सुविधा देते हैं। इन्हीं देशों की श्रेणी में एक और देश है डॉमिनिका जहाँ भारतीयों को 180 दिनों के लिए वीज़ा ऑन अराइवल है। इसके अतिरिक्त कई अन्य देश जैसे इंडोनेशिया, ग्रेनेडा, हैती, मॉरिशस, समोआ, सर्बिआ, होन्ग, कोंग ऐसे देश हैं जो फ्री वीज़ा की सुविधा देते हैं।