निसान ग्रेवाइट आज भारत में लॉन्च होगी
News Synopsis
निसान ग्रेवाइट भारत में आज एंट्री करने जा रही है, ये एक सेवन सीटर कार है, जो रेनो की ट्राइबर पर आधारित है, और इसे CMF प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया जा रहा है, ये वही प्लेटफ़ॉर्म है, जो रेनो ट्राइबर में भी ऑफर किया जाता है, ये MPV सेगमेंट की कार है, जो प्राइवेट और कमर्शियल दोनों ही तरह से इस्तेमाल की जा सकती है, चलिए जानते हैं, ये मारुति अर्टिगा को कैसे टक्कर देगी।
1. मॉडर्न डिजाइन और बोल्ड लुक
Nissan Gravite की जो सबसे बड़ी खूबी अभी तक ग्राहकों को लुभा रही है, उनमें इसका मॉडर्न डिजाइन सबसे ऊपर आता है, मारुति अर्टिगा से कंपेयर करें तो इसका लुक काफी साधारण है, और ग्रेवाइट के मुकाबले में कहीं पीछे रह जा रहा है, इतना ही नहीं नई ग्रेवाइट में ग्राहकों को स्पोर्टी एलीमेंट्स भी मिलेंगे जिनमें इसका स्पोर्टी फ्रंट शामिल है, जिसमें इसका स्टाइलिश बंपर और स्पोर्टी हेडलैंप भी बड़ा रोल प्ले कर रहे हैं, ग्रेवाइट में निसान की सिग्नेचर 'V-Motion' ग्रिल, बोनट पर बड़े लेटर्स में लिखी 'GRAVITE' बैजिंग और स्लीक LED DRLs शामिल हैं।
2. हाइटेक इंटीरियर और डुअल डिजिटल स्क्रीन
अर्टिगा का केबिन जहां पर आपको सिम्पल फीचर्स और डिजाइन देखने को मिलता है, वहीं पर ग्रेवाइट के इंटीरियर में आपको डुअल-टोन इंटीरियर के साथ 8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन और 7-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल जाता है, इसके अलावा ग्राहकों को इस कार में रेनो ट्राइबर की तरह ही वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।
3. फ्लेक्सिबल सीटिंग और स्पेस मैनेजमेंट
ग्रेवाइट की एक और बड़ी खूबी है, इसमें ऑफर की जाने वाली डीटैचेबल थर्ड रो सीट हैं, अर्टिगा में सीटें केवल फोल्ड की जा सकती हैं, जबकि ग्रेवाइट में इन्हें अलग करके निकाला जा सकता है, जिससे स्पेस को काफी ज्यादा बढ़ाया जा सकता है, और 625 लीटर तक का बड़ा बूट स्पेस बन जाता है, जिस तरह से आपको रेनो ट्राइबर में भी देखने को मिल चुका है।
4. सेफ़्टी और एडवांस फीचर्स
मारुति अर्टिगा के मुकाबले में निसान की ग्रेवाइट में सेफ़्टी के काफी ज्यादा इंतजाम किए गए हैं, जिनमें इसमें टॉप वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे हाइटेक फीचर्स को जगह दी गई है, जो इस कार को ग्राहकों के लिए एक सुरक्षित कार बनाते हैं।
5. किफायती ऑप्शन
जिस तरह से रेनो ट्राइबर भारत की सबसे सस्ती सेवन सीटर कार है, ठीक उसी तरह से नई ग्रेवाइट को भी एंट्री लेवल सेवन सीटर सेगमेंट में उतारा जा सकता है, जहां अर्टिगा की शुरुआती कीमत लगभग ₹8.80 लाख (एक्स-शोरूम) है, वहीं ग्रेवाइट की शुरुआती कीमत ₹6.20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, ऐसे में अगर आप एक किफायती और हाइटेक सेवन सीटर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ग्रेवाइट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकती है।


