भारतीय मूल के नील बासु लंदन पुलिस कमिश्नर पद की दौड़ में आगे

Share Us

568
भारतीय मूल के नील बासु लंदन पुलिस कमिश्नर पद की दौड़ में आगे
14 Feb 2022
6 min read

News Synopsis

ब्रिटिश मीडिया British Media की खबरों के अनुसार भारतीय मूल Indian Origin के अनिल कांति Anil Kanti ‘नील बसु’ लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस आयुक्त London Metropolitan Police Commissioner बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। ब्रिटिश आतंकवाद विरोधी पुलिस अधिकारी British counter-terrorism police officer बसु, डेम क्रेसिडा डिक Dame Cressida Dick की जगह ले सकते हैं। जो ब्रिटेन के सबसे बड़े पुलिस बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। डिक ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नील बसु वर्तमान में लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस London Metropolitan Police के सहायक आयुक्त Assistant Commissioner (विशेषज्ञ संचालन) के पद पर हैं। उनके पिता कोलकाता Kolkata के रहने वाले थे और एक सर्जन थे।  उनके पिता 1960 के दशक में ब्रिटेन चले गए थे। जहां उन्होंने वेल्श Welsh की एक नर्स से शादी की थी। नॉटिंघम विश्वविद्यालय  University of Nottingham से अर्थशास्त्र Economics में स्नातक बसु 1992 में पुलिस में शामिल हुए थे और कॉलेज ऑफ पुलिसिंग College of Policing के निदेशक director बनने से पहले उन्हें आतंकवाद विरोधी और विशेषज्ञ अभियानों के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया गया था।