आज के समय की जरूरत है प्राकृतिक खेती-अमिताभ कांत

News Synopsis
नीति आयोग NITI Aayog के मुख्य कार्यपालक अधिकारी Chief Executive Officer अमिताभ कांत Amitabh Kant ने प्राकृतिक खेती को समय की जरूरत बताते हुए सोमवार को कहा कि इस समय रसायनों और उर्वरकों के उपयोग के कारण खाद्यान्न उत्पादन की लागत बढ़ गई है। कांत ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि लगातार उर्वरकों और रसायनों के बढ़ते उपयोग के कारण खाद्यान्न उत्पादन की लागत में इजाफा हुआ है।
इसके साथ ही सब्जियां उत्पादित करने की लागत भी बढ़ गई है। इसका असर इनके भाव में महंगाई के तौर पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती रसायन मुक्त कृषि प्रणाली Chemical Free Farming System है। इसे कृषि पारिस्थितिकी पर आधारित सिस्टम के तौर पर देखा जाता है। इलिए हमें प्रत्येक तरीके के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को समझना होगा। कांत ने नीति आयोग की तरफ से नवाचार कृषि Innovation Agriculture पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत India अब गेहूं और चावल का निर्यातक बन चुका है। हालांकि, अकुशल आपूर्ति शृंखला और अधूरे बाजार संपर्कों के कारण भारत की कृषि क्षेत्र की उत्पादकता कम है। उन्होंने कहा प्राकृतिक खेती समय की जरूरत है और यह महत्वपूर्ण है कि हम वैज्ञानिक तरीकों की पहचान करें ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि किसान इससे सीधे लाभान्वित हों और उनकी आमदनी बढ़े।