CWG 2022 में मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, लॉन्ग जंप में जीता रजत पदक

Share Us

458
CWG 2022 में मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, लॉन्ग जंप में जीता रजत पदक
05 Aug 2022
min read

News Synopsis

राष्ट्रमंडल खेलों Commonwealth Games में भारतीय खिलाड़ी Indian Players शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर Long Jumper Murali Sreeshankar ने देश को ट्रैक एंड फील्ड Track and Field में दूसरा पदक दिलाया है। श्रीशंकर ने मेन्स लॉन्ग जंप Men's Long Jump के फाइनल में 8.08 मीटर के बेस्ट जंप के साथ रजत पदक Silver Medal हासिल किया। इसी के साथ श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन्ग जंप इवेंट में भारत के लिए रजत पदक जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं।

इससे पहले महिलाओं में पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और प्रज्यूषा मलाइखल Anju Bobby George and Prajusha Malaikhal पदक जीत चुकी हैं। अंजू बॉबी ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन्ग जंप में कांस्य और प्रज्यूषा ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। वहीं, पुरुषों में सुरेश बाबू ने 1978 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। यह लॉन्ग जंप में भारत के लिए प्रज्यूषा के बाद दूसरा रजत पदक है। श्रीशंकर का पदक भारत के लिए सातवें दिन का पहला पदक रहा है। श्रीशंकर के बाद पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर Para-Powerlifter Sudhir ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले चार भारतीय बॉक्सर Indian Boxer सेमीफाइनल में पहुंच गए और भारत के लिए चार पदक भी पक्का कर लिया।

मेन्स बॉक्सिंग में अमित पंघाल Amit Panghal , सागर अहलावत Sagar Ahlawat, रोहित टोकस Rohit Tokas और महिला बॉक्सिंग में जैस्मिन Jasmine in Women's Boxing ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कुल मिलाकर सात भारतीय बॉक्सर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने-अपने इवेंट में सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। भारत अब तक बर्मिंघम में कुल 20 पदक जीत चुका है। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।