Forbes की सबसे अमीर इंडियंस लिस्ट में शीर्ष पर Mukesh Ambani 

Share Us

405
Forbes की सबसे अमीर इंडियंस लिस्ट में शीर्ष पर Mukesh Ambani 
06 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

रिलायंस इंडस्ट्रीज Reliance Industries के मालिकाना हक रखने वाले मुकेश अंबानी फोर्ब्स Forbes की टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में शीर्ष Top पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर No 2 पर अडानी समूह Adani Group के प्रमुख गौतम अडानी Gautam Adani हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज HCL Technologies के शिव नादर Shiv Nadar लिस्ट में तीसरे पायदान 3rd Rank पर हैं। पिछले वित्त वर्ष में भारत में बिलियनेयर की संख्या 140 बताई गई थी। यह इस साल बढ़कर 166 हो गई है। इससे पहले कभी भारत में इतने अरबपति नहीं थे। फोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी की कुल वेल्थ Total Wealth 90.7 अरब डॉलर बताई गई है। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 7 फीसदी अधिक है। अंबानी न सिर्फ इंडिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं बल्कि वह एशिया Asia के भी सबसे अमीर शख्स हैं। दुनिया में वह 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मजेदार बात यह है कि अडानी न सिर्फ इंडिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं बल्कि वह एशिया में भी वेल्थ के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 90 अरब डॉलर बताई गई है, जो अंबानी के मुकाबले थोड़ा कम है।