News In Brief Auto
News In Brief Auto

Mclaren In India: भारत में भी बिकेगी ब्रिटिश सुपरकार मैकलारेन, मुंबई में खुला शोरूम

Share Us

333
Mclaren In India: भारत में भी बिकेगी ब्रिटिश सुपरकार मैकलारेन, मुंबई में खुला शोरूम
19 Nov 2022
min read

News Synopsis

Mclaren In India: दुनिया World की बड़ी वाहन बनाने वाली कंपनियों में शामिल मैकलारेन McLaren ने इंडियन मार्केट Indian Market में एंट्री कर ली है। लंबे समय से इस सुपरकार कंपनी Supercar Company के भारत आने की उम्मीद लगाई जा रही थी। कंपनी की ओर से भी कुछ समय पहले इस बात की जानकारी दी गई थी कि वह साल 2022 में भारत में आधिकारिक तौर पर एंट्री करेगी। खबर के मुताबिक कंपनी ने मुंबई Mumbai में पहला शोरूम First Car Showroom खोल दिया है।

आधिकारिक तौर पर मैकलारेन भारत आ गई है। मुंबई के प्रभादेवी इलाके में कंपनी ने पहला शोरूम खोला है। इस मौके पर कंपनी ने भारत के लिए अपनी पहली सुपरकार के तौर पर 765एलटी McLaren 765LT को पेश किया है। इसके अलावा भी कंपनी की कई कारें अब आधिकारिक तौर पर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। कंपनी ने अपना पहला शोरूम इनफिनिटी कार्स Infiniti Cars के साथ खोला है। पहले शोरूम की ओपनिंग के मौके पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के लिए कंपनी की खास योजना है। आने वाले समय में कई कारों को भारत लाया जाएगा। इनमें आर्टुरा हाइब्रिड 2023 Artura Hybrid 2023 भी शामिल है। इसके अलावा भारत में 720 एस कूपे 720 S Coupe, स्पाइडर, 765 एलटी कूपे 765 LT Coupe जैसी सुपरकारों को भी लाया जाएगा। मैकलारेन की 765 एलटी बेहद खास सुपरकार है।

इसमें चार लीटर का वी8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 755 बीएचपी और 800 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दमदार इंजन के कारण यह कार जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 2.8 सेकेंड में ही हासिल कर लेती है। इसकी टॉप स्पीड Top Speed 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार को खास तरह के कार्बन फाइबर Carbon Fiber से बनाया गया है जिससे यह काफी हल्की हो जाती है।