मलेशिया ने भारतीय बैडमिंटन टीम को फाइनल में 3-1 से हराया 

Share Us

442
मलेशिया ने भारतीय बैडमिंटन टीम को फाइनल में 3-1 से हराया 
03 Aug 2022
min read

News Synopsis

भारतीय बैडमिंटन टीम Indian Badminton Team को मिक्स्ड टीम इवेंट Mixed Team Event के फाइनल में मलेशिया  Malaysia ने 3-1 से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों Commonwealth Games में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा है। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक Gold Medal जीता था। तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था।

यह भारत के लिए पांचवें दिन (मंगलवार) का चौथा पदक है। इससे पहले मंगलवार को भारतीय महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम Lawn Ball Team and Men's Table Tennis Team ने स्वर्ण जीता था। वहीं, वेटलिफ्टर विकास ने रजत पदक अपने नाम किया था। कुल मिलाकर 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 13वां पदक रहा। पहले मैच में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को तेंग फोंग एरॉन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। मलेशियाई जोड़ी ने पहला गेम 21-18 और दूसरा गेम 21-15 से जीत लिया।

इस तरह मलेशियाई टीम 1-0 से आगे हो गई। इसके बाद दूसरे मैच में पीवी सिंधु PV Sindhu ने मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला गेम सिंधु ने 22-20 से अपने नाम किया। दोनों के बीच पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक वक्त स्कोर 18-18 और फिर 20-20 की बराबरी पर था। इसके बाद सिंधु ने लगातार दो पॉइंट जीतकर 22-20 से जीत दर्ज की। दूसरे गेम में सिंधु ने कड़े मुकाबले में 21-17 से जीत हासिल की।

तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत को एंग त्जे योंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत Srikanth कड़े मुकाबले में पहला गेम 21-19 से हार गए। इसके बाद दूसरा गेम श्रीकांत ने 21-6 से जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में एंग त्जे योंग ने श्रीकांत को 21-16 से हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम 2-1 से पीछे हो गई। इसके बाद भारत को स्वर्ण के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने थे।