News In Brief Auto
News In Brief Auto

महिंद्रा XUV700  का क्रेज, वेटिंग पीरियड 1 साल तक बढ़ा

Share Us

807
महिंद्रा XUV700  का क्रेज, वेटिंग पीरियड 1 साल तक बढ़ा
14 Feb 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा Mahindra की Mahindra XUV 700 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल यह है कि इस कार का वेटिंग पीरियड Waiting Period करीब साल भर तक हो गया है। वहीं, महिंद्रा की XUV 700 को अब तक 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर Order मिल चुके हैं। इसे ऑनलाइन बुकिंग विंडो Online Booking Window खुलने के केवल तीन घंटों में ही 50 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली थीं। महामारी के साथ सेमीकंडक्टर चिप्स Semiconductor Chips की ग्लोबल कमी ने कंपनी के ऑर्डर को पूरा करने की कैपेसिटी Capacity पर काफी दबाव डाला है। इस लिए इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको 6 महीने से लेकर 1 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जबकि कंपनी ने महिंद्रा XUV 700 पेट्रोल वैरिएंट Petrol Variants की डिलीवरी को प्रॉयरिटी Priority दी है। वहीं इस कार के सेफ्टी फीचर्स Safety Features की बात करें तो XUV 700 को ग्लोबल New Car Assessment Program (NCAP) ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। यह इसे देश की सबसे सेफ मिड-साइज SUV बनाती है। यह पिछले साल नवंबर में आई थी, जिसमें XUV700 ने एडल्ट सेफ्टी Adult Safety के लिए 5-स्टार और चाइल्ड सेफ्टी Child Safety में 4-स्टार हासिल किए थे।