Mahindra Thar 5-Door: महिंद्रा की नई 5-डोर थार एसयूवी में मिल सकता है सनरूफ

News Synopsis
Mahindra Thar 5-Door: देश की दिग्गज वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा Mahindra ने साल 2020 में न्यू-जेनरेशन थार Mahindra Thar लाइफस्टाइल एसयूवी को लॉन्च किया था। महिंद्रा थार एसयूवी Mahindra Thar SUV को खरीदारों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। क्योंकि इस पर अभी भी लगभग 6 महीने का वेटिंग पीरियड Waiting Period चल रहा है। यानी एक नई थार एसयूवी की बुकिंग New Thar SUV Booking के बाद डिलीवरी में कम से कम 6 महीने का समय लग रहा है। इस एसयूवी की कामयाबी के बाद कंपनी नई 5-डोर थार एसयूवी New 5-Door Thar SUV को लॉन्च करने की तैयार में है।
नई 5-डोर थार 3-डोर मॉडल Thar 3-Door Model से ज्यादा प्रैक्टिकल होगी। Mahindra Thar 5-डोर एसयूवी को भारतीय सड़कों Indian Roads पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। इसका मुकाबला मारूति जिम्नी Maruti Jimny और फोर्स गोरखा Force Gurkha के 5-डोर वर्जन Thar 5-Door Version से हो सकता है। महिंद्रा थार 5-डोर मॉडल को साल 2023 में पेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो इसकी लॉन्चिंग अगले वित्तीय वर्ष के आखिर में होने की संभावना है। नए मॉडल को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
लेटेस्ट स्पाय तस्वीरों Latest Spy Photos से पता चलता है कि नया मॉडल स्टैंडर्ड एसयूवी Standard SUV के जैसा एक्सपीरियंस देगा। लेटेस्ट टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल से साफ पता चलता है कि यह सिंगल-पैन सनरूफ Single-Pane Sunroof के साथ आएगी। नया मॉडल रिमूवेबल पैनल के साथ एक हार्ड टॉप वैरिएंट Hard Top Variant हो सकता है। 3-डोर Mahindra Thar में सनरूफ नहीं है। क्योंकि ये मैनुअल कन्वर्टिबल टॉप वैरिएंट Thar Manual Convertible Top Variant है। 5-डोर थार का सॉफ्ट-टॉप ऑप्शन एक प्रैक्टिकल ऑप्शन नहीं होगा।
नई महिंद्रा थार 5-डोर एसयूवी Mahindra Thar 5-Door SUV नई स्कॉर्पियो-एन New Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर आधारित होगी जो ज्यादा मजबूती वाले स्टील से बनी है। 5-डोर मॉडल लाइफस्टाइल एसयूवी 3-डोर थार से लंबा और स्कॉर्पियो-एन से छोटा होगी। ये एसयूवी नई स्कॉर्पियो-एन के साथ पेंटालिंक रियर सस्पेंशन Pentalink Rear Suspension भी साझा कर सकती है। वहीं 5-डोर थार की कुल चौड़ाई और ऊंचाई 3-डोर जैसी होने की उम्मीद है, जबकि दूसरी पंक्ति में ज्यादा जगह बनाने के लिए व्हीलबेस Wheelbase बढ़ाया जाएगा।