50 रुपए और महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

Share Us

371
50 रुपए और महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर
07 May 2022
6 min read

News Synopsis

देश में लगातार बढ़ती महंगाई Inflation से हाहाकार मचा हुआ है। एक ओर जहां ईधन fuel की कीमतों में इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ रसोई गैस cooking gas की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। अब एक बार फिर रसोई गैस के सिलेंडर में 50 रुपए का इजाफा कर दिया गया है।

शुक्रवार को तेल कंपनियों oil companies ने घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर 50 रूपए महंगा किया है। जिससे आम आदमी पर महंगाई की मार का जख्म और गहरा होने वाला है। सिलेंडर के कीमत में 50 रुपए बढ़ने से घरेलू एलपीजी सिलेंडर domestic LPG cylinder अब 1000 रुपए को पार कर गया है।

अब घरेलू सिलेंडर लखनऊ Lucknow में 1037.50 रुपए का मिलेगा। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 987.50 रुपए थी। इसी तरह छोटू सिलेंडर short cylinder (5 किग्रा) अब 380.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 362.50 रुपए थी। जबकि तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक सिलेंडर commercial cylinder की कीमतों में फिलहाल कुछ राहत दी है। व्यवसायिक सिलेंडर 2458 की बजाए 2448 रुपए में मिलेगा।