भारत में Logitech का मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड हुआ लांच

Share Us

394
भारत में Logitech का मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड हुआ लांच
25 Jun 2022
6 min read

News Synopsis

भारत India में Logitech ने मैकेनिकल गेमिंग कीबोर्ड Mechanical Gaming Keyboard लांच कर दिया है। कंपनी ने Logitech G413 SE और Logitech G413 TKL को लांच किया है। Logitech के ये दोनों कीबोर्ड G413 SE औ G413 TKL SE पॉलीबुटेलाइन टेरेफ्थलेट Polybutylene Terephthalate (PBT) कीकैप, एल्यूमीनियम टॉप केस और व्हाइट बैकलाइट Aluminum Top Case and White Backlight के साथ आते हैं।

इन गेमिंग कीबोर्ड में मैकेनिकल स्विच Mechanical Switch हैं और इन्हें Windows 10 या इससे ऊपर के वर्जन के अलावा macOS X 10.14 या इससे बाद के वर्जन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। Logitech का यह कीबोर्ड PBT कीकैप के साथ आता है। ये कीबोर्ड हीट और वाटर रेसिस्टेंट Heat and Water Resistant हैं। दोनों कीबोर्ड के साथ व्हाइट बैकलाइट White Backlight मिलेगी। Logitech G413 SE और G413 TKL SE के साथ सिक्स की रोलर एंटी घोस्टिंग परफॉर्मेंस मिलेगी।

वहीं अगर कीमत की बात की जाए तो Logitech G413 SE को अमेजन पर 6,495 रुपए में लिस्ट किया गया है, वहीं Logitech G413 TKL SE को 5,895 रुपए में खरीदा जा सकता है। दोनों की बिक्री अमेजन इंडिया Amazon India से की जा रही है।

TWN In-Focus