Loan: लोगों ने एफडी पर लिया सर्वाधिक 43.4 फीसदी कर्ज, जानें डिटेल

Share Us

283
Loan: लोगों ने एफडी पर लिया सर्वाधिक 43.4 फीसदी कर्ज, जानें डिटेल
03 Dec 2022
8 min read

News Synopsis

Loan: पिछले कई सालों से कोरोना महामारी Corona Pandemic ने कोहराम मचा रखा था। कोरोना के बाद अब बात करें बैंकों की तो मौजूदा दौर में पर्सनल लोन Personal Loan की रफ्तार में भारी तेजी देखने को मिली है। बैंकों के 129 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में पर्सनल लोन का हिस्सा 31.4 फीसदी है। इसमें भी दिलचस्प यह है कि लोगों ने एफडी के एवज में ज्यादा लोन लिया है। क्रेडिट कार्ड Credit Card से कर्ज लेने में 28.4 फीसदी की वृद्धि आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा Bank of Baroda की रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर, 2021 में कृषि लोन की वृद्धि दर 10.8% थी जो इस साल अक्तूबर में 13.6%  रही है।

इंडस्ट्री की वृद्धि 3.3 से बढ़कर 13.6% रही है। सेवाओं को दिए जाने वाले कर्ज में इस साल 22.5% की बढ़त रही जो एक साल पहले केवल 2.8% थी। पर्सनल लोन की वृद्धि दर 12.6% से बढ़कर 20.2% हो गई है। वहीं इंडस्ट्री में मध्यम कंपनियों के कर्ज में वृद्धि 31% से बढ़कर 35 फीसदी हो गई है। बड़ी कंपनियों की वृद्धि दर 0.4% से बढ़कर 10.9% रही। सूक्ष्म एवं छोटी कंपनियों Small Companies का कर्ज 20.4% बढ़ा है जो एक साल पहले 14.6 फीसदी था। सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़त एनबीएफसी NBFC की रही है।

पिछले साल इसमें केवल 1.4% की बढ़त थी जो अब 38 फीसदी है। रियल एस्टेट Real Estate के कर्ज में 10.1% की बढ़त आई है जो पिछले साल 2.2 फीसदी की गिरावट में था। अक्तूबर तक बैंकों के कर्ज में 17.9 फीसदी की तेजी आई थी। एक साल पहले यह 6.8 फीसदी थी। कुल लोन में विनिर्माण का 27.4% और सेवाओं का हिस्सा 27.6% है। कृषि का हिस्सा 13.2% है। इंडस्ट्री कर्ज Industry Loans में बड़ी कंपनियों का हिस्सा 76.5% है। पर्सनल सेगमेंट में सबसे ज्यादा हिस्सा हाउसिंग का है जो 49% है।

12 फीसदी हिस्सा वाहनों का है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस Chief Economist Madan Sabnavis कहते हैं, यदि लोग कम मूल्य की वस्तुओं की खरीद के लिए कर्ज ले रहे हैं या सोने के गहने या एफडी के एवज में कर्ज ले रहे हैं तो यह खपत की बदलती संस्कृति का संकेत है।