LNG की कीमतों में अब तक 37 फीसदी की हुई वृद्धि

Share Us

566
LNG की कीमतों में अब तक 37 फीसदी की हुई वृद्धि
25 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

संसद Parliament में जानकारी देते हुए पेट्रोलियम मंत्री Petroleum Minister हरदीप सिंह पुरी Hardeep Singh Puri ने गुरुवार को कहा है कि अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 तक लिक्विफाइड नेचुरल गैस Liquified Natural Gas (LNG) की कीमतों में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लोकसभा Lok Sabha में सवाल के जवाब में पुरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार International Market में एलएनजी की कीमतें अप्रैल 2021 से फरवरी 2022 की तुलना में 37 फीसदी से अधिक बढ़ी हैं। उन्होंने आगे बताया कि कोरोना महामारी Corona Pandemic के बाद रूस और यूक्रेन Russia and Ukraine के बीच जारी युद्ध से जो हालात बने हैं उसका असर तेल की कीमतों Oil Prices पर भी दिख रहा है। पेट्रोलियम मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत रूस से अधिक मात्रा में क्रूड ऑयल Crude Oil खरीद रहा है, जबकि यह अभी भी कुल तेल आयात का एक फीसदी से भी कम है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने अप्रैल 2020 में शुरू हुए चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों के दौरान रूस से 419,000 टन कच्चा तेल खरीदा, जो कि 175.9 मिलियन टन के कुल आयात का 0.2 फीसदी था। उन्होंने कहा कि 2020-21 में भारत ने 0.3 फीसदी का 633,000 टन आयात किया, जबकि 2019-20 में खरीद 2.93 मिलियन टन या कुल आयात का 1.3 फीसदी था।