फॉर्च्यून 500 की सूची में पहली बार एलआईसी, रिलायंस की छलांग

Share Us

446
फॉर्च्यून 500 की सूची में पहली बार एलआईसी, रिलायंस की छलांग
04 Aug 2022
min read

News Synopsis

फॉर्च्यून 500 की सूची List of Fortune 500 में देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम Life Insurance Corporation of India (एलआईसी) पहली बार जगह बनाने में कामयाब रही है।  फॉर्च्यून 500  इस सूची में यह 98वें स्थान पर है।  इसका राजस्व Revenue 97.26 अरब डॉलर है।

जबकि इसका लाभ Profit 53.3 करोड़ डॉलर है। वहीं भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी Industrialist Mukesh Ambani की मालिकाना हक वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड Reliance Industries Limited  (आरआईएल) 51 स्थान उछलकर 104 स्थान पर पहुंच गई है। पिछले वित्तवर्ष में इसका राजस्व 93.98 अरब डॉलर रहा। जबकि शुद्ध फायदा Net Profit 8.15 अरब डॉलर रहा। यह पिछले 19 साल से इस सूची शामिल में है।

फॉर्च्यून 500 में देश की कुल 9 कंपनियां शामिल हैं। इसमें से 5 सरकारी और 4 निजी 5 Govt and 4 Private क्षेत्र की कंपनियां हैं। भारतीय कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से पहले एलआईसी LIC है। जबकि आईओसी IOC 28 स्थान की छलांग लगाकर 142 पर पहुंच गई है।  ओएनजीसी ONGC 16 स्थान उछलकर 190 पर पहुंच गई है।