लेनोवो ने नया प्रीमियम टैबलेट Idea Tab Plus लॉन्च किया
News Synopsis
लेनोवो ने भारत में अपना नया प्रीमियम टैबलेट Lenovo Idea Tab Plus लॉन्च कर दिया है, लेनोवो ने इस टैबलेट को भारत में 8GB और 12GB रैम के दो ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी ग्लोबल मार्केट में इस टैब को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब यह टैबलेट इंडियन मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Lenovo Idea Tab Plus की कीमत
Lenovo Idea Tab Plus का बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 27999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इसका दूसरा वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 30,999 रुपये है। 12GB रैम वाले मॉडल ओनली वाई-फाई के साथ भी आता है, जिसकी कीमत भी 27999 रुपये है। तीनों मॉडल के साथ कंपनी बॉक्स में Tab Pen स्टायलस भी दे रही है।
लेनोवो के इस टैबलेट की भारत में प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत में इसकी सेल 22 दिसंबर से शुरू होगी। इसे लेनोवो की वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से खरीदा जा सकता है। इस टैब को लूना ग्रे और क्लाउड ग्रे दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Lenovo Idea Tab Plus की खूबियां
डिस्प्ले: Lenovo Idea Tab Plus टैब में 12.1-इंच का LCD स्क्रीन दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2.5K और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स है।
परफॉर्मेंस: लेनोवो के इस टैब में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। यह 12GB तक की रैम और 256GB तकी की स्टोरेज के साथ आता है। यह टैब एंड्रॉयड 15 पर रन करता है।
कैमरा: Lenovo Idea Tab Plus में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी: लेनोवो के इस टैब का Wi-Fi-ओनली वेरिएंट 802.11 a/b/g/n/ac Wi-Fi स्टेंडर्ड सपोर्ट करता है। इसके साथ ही LTE मॉडल वाई-फाई के साथ-साथ 5G कनेक्टविटी सपोर्ट करता है। यह टैब Bluetooth 5.2 के साथ आता है।
बैटरी और अन्य फीचर: Lenovo Idea Tab Plus में 10,200mAh की बैटरी दी गई है। यह टैब 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें Lenovo NotePad, Circle to Search, Gemini जैसे फीचर्स मिलते हैं।
लेनोवो आइडिया टैब प्लस: स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: 12.1-इंच 2.5K IPS डिस्प्ले, 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 90Hz रिफ्रेश रेट
ऑडियो: डॉल्बी एटमॉस द्वारा ट्यून किए गए 4 स्पीकर, हाई-रेस वायरलेस ऑडियो सर्टिफाइड
प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400
रैम: 12GB तक
स्टोरेज: 256GB
रियर कैमरा: 13MP
फ्रंट कैमरा: 8MP
OS: Android 15, Android 17 तक अपग्रेड के साथ
बैटरी: 10,200mAh
चार्जिंग: 45W
मोटाई: 6.29mm
वजन: 530g से शुरू


