Lava ने भारत में Bold N2 Lite लॉन्च किया

Share Us

124
Lava ने भारत में Bold N2 Lite लॉन्च किया
23 May 2026
8 min read

News Synopsis

Latest Update

लावा का बड़ा कदम: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में ₹1,100 करोड़ निवेश

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता Lava International ने अपने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक बड़ा निवेश प्लान घोषित किया है। कंपनी अगले पाँच वर्षों में ₹1,100 करोड़ का निवेश करेगी, जिसका उद्देश्य उत्पादन क्षमता बढ़ाना और कंपोनेंट्स के लिए बाहरी निर्भरता कम करना है।

लावा की विस्तार रणनीति का अवलोकन

Lava International अब केवल एक मोबाइल निर्माता से आगे बढ़कर एक व्यापक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स प्लेयर बनने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी भारत में एक इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम विकसित करना चाहती है, जिसमें स्मार्टफोन के प्रमुख कंपोनेंट्स शामिल होंगे।

इस रणनीति के तहत कंपनी ने मोबाइल चार्जर निर्माण इकाई की शुरुआत की है, जो इसके डाइवर्सिफिकेशन प्लान का हिस्सा है।

₹1,100 करोड़ निवेश योजना (5 वर्षों में)

कंपनी ने पुष्टि की है, कि वह अगले पाँच वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स सेक्टर में ₹1,100 करोड़ का निवेश करेगी। यह निवेश भारत की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कंपनी के अनुसार यह निवेश निम्न क्षेत्रों में किया जाएगा:

  • नए कंपोनेंट निर्माण संयंत्र स्थापित करना
  • मौजूदा उत्पादन क्षमता का विस्तार
  • इन-हाउस डिजाइन और असेंबली क्षमता विकसित करना
  • ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देना

मोबाइल चार्जर निर्माण इकाई शुरू

Lava International ने अपनी विस्तार योजना के तहत एक नई मोबाइल चार्जर निर्माण इकाई शुरू की है।

कंपनी अब “Designed-in-India” चार्जर का उत्पादन कर रही है, जिसमें अधिकतर स्थानीय रूप से प्राप्त कंपोनेंट्स का उपयोग किया जा रहा है।

चार्जर उत्पादन की मुख्य विशेषताएं

  • स्थानीय कंपोनेंट्स का उपयोग
  • उत्पादन लागत में लगभग 20% की कमी
  • सप्लाई चेन में सुधार
  • घरेलू मूल्य संवर्धन पर जोर

कंपोनेंट निर्माण में आत्मनिर्भरता पर फोकस

लावा अब स्मार्टफोन के प्रमुख कंपोनेंट्स का उत्पादन देश में ही करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी की वर्तमान क्षमता लगभग 4 करोड़ मोबाइल फोन प्रति वर्ष है।

आने वाले समय में कंपनी निम्न कंपोनेंट्स का निर्माण करने की योजना बना रही है:

  • कैमरा मॉड्यूल
  • डिस्प्ले मॉड्यूल
  • स्मार्टफोन एनक्लोजर
  • मल्टी-लेयर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB)

लागत में कमी और प्रतिस्पर्धात्मक लाभ

कंपनी ने बताया कि नई उत्पादन इकाई में बने चार्जर पहले की तुलना में लगभग 20% सस्ते हैं, जो पहले बाहरी सप्लायर्स से खरीदे जाते थे।

इससे कंपनी को निम्न लाभ मिलने की उम्मीद है:

  • लाभ मार्जिन में सुधार
  • कीमत प्रतिस्पर्धा में बढ़त
  • निर्यात क्षमता में वृद्धि
  • आयात पर निर्भरता में कमी

सरकारी योजना के तहत प्रस्ताव

Lava International ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत सरकार को अपना प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा है।

यह योजना भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन को बढ़ावा देने और आयात निर्भरता को कम करने के लिए बनाई गई है।

प्रबंधन का विज़न और रणनीति

कंपनी का उद्देश्य केवल मोबाइल असेंबली तक सीमित न रहकर एक पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता बनना है। प्रबंधन का मानना है, कि घरेलू कंपोनेंट उत्पादन से कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।

भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर पर प्रभाव

Lava International का यह विस्तार भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है:

  • स्थानीय रोजगार में वृद्धि
  • आयात निर्भरता में कमी
  • तकनीकी विकास को बढ़ावा
  • सप्लाई चेन मजबूत होगी

भविष्य का दृष्टिकोण

आने वाले वर्षों में लावा अपने कंपोनेंट उत्पादन और प्रोडक्ट इकोसिस्टम को और मजबूत करने की योजना बना रही है। यह कदम भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में मदद कर सकता है।

निष्कर्ष:

Lava International का ₹1,100 करोड़ का निवेश भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल देश में आत्मनिर्भरता, लागत दक्षता और तकनीकी विकास को बढ़ावा देगी।

Previous Update

लावा इंटरनेशनल ने भारतीय बाजार में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कंपनी ने फरवरी महीने में Lava Bold N2 इंडिया में लॉन्च किया था, और मार्च में Lava Bold N2 Pro पेश किया था। वहीं अब अप्रैल में ब्रांड ने एक और सस्ता मोबाइल Lava Bold N2 Lite इंडियन मार्केट में उतार दिया है। यह लो बजट अर्फोडेबल 4G Smartphone है, जो सिर्फ 7,399 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस सस्ते फोन लावा बोल्ड एन2 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Bold N2 Lite का प्राइस 7,399 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 400 रुपये का कूपन डिस्काउंट देगी जिसके बाद इसे सिर्फ 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह छूट हर ग्राहक को मिलेगी और इसके लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। लावा बोल्ड एन2 लाइट की सेल 10 अप्रैल से अमेजन पर शुरू होगी और इस मोबाइल को Nilgiri Blue और Kolar Gold कलर में खरीदा जा सकेगा। बताते चलें कि कंपनी ऑफर के तहत 2 फोन खरीदने पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। यानी डील में 12,498 रुपये में दो मोबाइल मिलेंगे।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा बोल्ड एन2 लाइट 4जी फोन 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है, जिस पर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है, और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर 2.5D ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। बताते चलें कि बोल्ड एन2 लाइट का डायमेंशन 164.96 × 76.1 × 8.8mm और वजन 192ग्राम है।

Lava Bold N2 Lite 4G स्मार्टफोन को UniSoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह एंट्री लेवल सीपीयू 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह लावा मोबाइल Android 15 Go पर लॉन्च हुआ है। एंड्रॉयड गो एडिशन के चलते फोन में ब्लोटफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा और कम रैम व हल्के प्रोसेसर पर भी सभी ऐप्स स्मूथ रन कर सकेगी। इस मोबाइल में बैटरी और इंटरनेट की खपत कम होगी।

लावा बोल्ड एन2 लाइट स्मार्टफोन 3GB RAM पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है, जिसके चलते फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM (3जीबी+3जीबी) की ताकत दी जा सकती है। यह नया लावा का फोन 64GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसमें 512GB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल एलइडी फ्लैश से लैस 13MP AI Dual रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए लावा बोल्ड एन2 लाइट 5000mAh Battery सपोर्ट करता है, और चार्जिंग के लिए इसमें 10W का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 4.2 और OTG का विकल्प मिलता है। यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेन अनलॉक फीचर भी मिलेगा।

कंपनी के लेटेस्ट मोबाइल Lava Bold N2 Pro का भी जिक्र करें तो इसका प्राइस 7,999 रुपये है, जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल भी 4जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है, और UniSoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP AI रियर कैमरा और 8MP सेल्फी सेंसर लगा है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग मिलती है। डिस्प्ले के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है। देखा जाए तो 600 रुपये के डिफरेंस पर Bold N2 Lite की जगह Bold N2 Pro खरीदना अधिक फायदेमंद है।

किनके लिए है, लावा का नया स्‍मार्टफोन

लावा का यह स्‍मार्टफोन उन लोगों के लिए है, जो फीचर फोन चला रहे हैं, और स्‍मार्टफोन्‍स में श‍िफ्ट होना चाहते हैं, खासतौर पर भारत के 2जी मोबाइल यूजर्स। उन लोगों के लिए यह एक ऑप्‍शन बन सकता है, और वह 4जी नेटवर्क पर शि‍फ्ट होकर इंटरनेट से कनेक्‍ट कर पाएंगे। हालांकि अगर आप पहले से ही एक 4जी स्‍मार्टफोन चला रहे हैं, और आपके एर‍िया में 5जी नेटवर्क आ गया है, तो आपको इस ड‍िवाइस की बजाए अपने लि‍ए कोई 5जी स्‍मार्टफोन देखना चाहिए।

TWN In-Focus