भारत की ऐसी झील जो बदलती है कई रंग

Share Us

670
भारत की ऐसी झील जो बदलती है कई रंग
09 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

भारत में एक ऐसी झील मौजूद है जो दिन में तीन बार रंग बदलती है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति के नज़दीक ‘चंद्रताल झील’ मन मोह लेने वाली झील है। इस झील के बारे में कहा जाता है कि इस झील का पानी दिन में 3 बार अपना रंग बदलता है। इस झील की विशेषताओं के मुताबिक इसके कई नाम रखे गए हैं। इसे ‘द मून लेक’ के नाम से भी जाना जाता है। इस झील का पानी काफी मीठा है जिसके कारण इसे ‘मीठे पानी की झील’ भी कहा जाता है। इसकी विशेषता यह है कि यह 14100 फीट की ऊंचाई पर एक टापू पर है। इतनी ऊंचाई पर होने के चलते यह अर्धचंद्र की तरह दिखाई पड़ती है। जिसके कारण इसका नाम ‘द मून लेक’ यानी ‘चांद की झील’ रखा गया। इस झील के बारे में यह भी बताया जाता है कि इस झील का पानी बहुत साफ और स्वच्छ है जो शीशे की तरह चमकदार नज़र आता है।