Kishore Kumar: भाई के जन्मदिन पर हुआ था किशोर कुमार का निधन, फिर क्या हुआ, जानें

Share Us

910
Kishore Kumar: भाई के जन्मदिन पर हुआ था किशोर कुमार का निधन, फिर क्या हुआ, जानें
13 Oct 2022
min read

News Synopsis

Kishore Kumar: हिन्दी सिनेमा जगत और बॉलीवुड Hindi Cinema and Bollywood में बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकारों की कोई कमी नहीं हैं। इस क्रम में किशोर कुमार Kishore Kumar का नाम सबसे पहले लिया जाता है। वह शानदार सिंगर Fantastic Singer होने के साथ ही एक अच्छे एक्टर भी माने जाते थे। गानों के अलावा उन्होंने अपने अभिनय की प्रतिभा भी कई फिल्मों में साबित की। आज उनकी पुण्यतिथि Death anniversary पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। किशोर कुमार का जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा Khandwa of Madhya Pradesh में कुंजीलाल गांगुली  Kunjilal Ganguly के घर में साल 1929 में हुआ था। उनके पिता पेशे से वकील थे और मां एक गृहणी थीं।

उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। भाई-बहनों में सबसे छोटे किशोर कुमार बचपन से ही बहुत शरारती थे। उनकी पढ़ाई लिखाई इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज Christian College of Indore से हुई थी। उनके छात्र जीवन से जुड़ा एक किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है। पढ़ाई के दौरान किशोर कुमार कैंटीन में उधार में ही खाना खाते थे। एक बार उनका यह उधार पांच रुपए 12 आने तक पहुंच गया था। इसके बाद जब भी कैंटीन मालिक उनसे पैसे मांगता तो किशोर गिलास और चम्मच Glass and Spoon बजाते हुए अलग-अलग स्टाइल से गाना गाकर उनकी बातों को अनसुना कर देते थे। फिल्म इंडस्ट्री Film Industry मेंं सक्रिय होने के बाद उन्होंने इस गाने का इस्तेमाल भी किया था।

किशोर म्यूजिक इंडस्ट्री का एक ऐसा सितारा थे जिनके गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। ‘मेरे महबूब कयामत होगी’, ‘मेरे सामने वाली खिड़की में’, ‘मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू’ जैसे सदाबहार गीत आज भी खूब सुने जाते हैं। बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि उनके बड़े भाई अशोक कुमार के जन्मदिन के दिन ही किशोर का निधन हुआ था। 13 अक्तूबर 1987 को अशोक कुमार ने अपनी जन्मदिन की पार्टी Birthday Party रखी थी। इस पार्टी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की लेकिन इसी शाम किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद अशोक कुमार ने अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाया।