News In Brief World News
News In Brief World News

KenyaVsUganda: युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने मांगी माफी, जानें क्या है मामला

Share Us

425
KenyaVsUganda: युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने मांगी माफी, जानें क्या है मामला
06 Oct 2022
7 min read

News Synopsis

KenyaVsUganda: युगांडा के राष्ट्रपति President of Uganda योवेरी मुसेवेनी Yoweri Museveni ने माफी मांग ली है। राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने अपने बेटे son द्वारा पड़ोसी देश केन्या पर आक्रमण invasion of Kenya कर दो सप्ताह में उसकी राजधानी पर कब्जा करने की धमकी देने के मामले में माफी apology मांगी है। 48 साल के मुहोजी केनेरुगाबा इंटरनेट मीडिया internet media पर काफी सक्रिय हैं। वह मुसेवेनी Museveni के उत्तराधिकारी हैं। वह अक्सर अपने विरोधियों पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस बार उन्होंने ट्वीट कर केन्या को धमकी दी थी।

उनके विरोधियों का मानना है कि 78 वर्षीय मुसेवेनी बेटे को अपने उत्तराधिकारी के रूप में तैयार कर रहे हैं। केन्या के खिलाफ ट्वीट करने वाले केनेरुगाबा को मुसेवेनी ने शीर्ष कमांडर के पद से मंगलवार को हटा दिया था। मुसेवेनी ने केन्या के लोगों से माफी मांगते हुए कहा है कि वो जनरल मुहोजी द्वारा किए गए ट्वीट्स के लिए सभी से माफी मांगना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक अधिकारियों public officials को अन्य देशों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इस तथ्य से वाकिफ हूं कि जनरल मुहोजी एक पैन अफ्रीकीवादी हैं।

हालांकि, पैन-अफ्रीकीवादियों Pan-Africanists के लिए सही तरीका गोपनीय बातचीत या उपलब्ध (मंचों) का उपयोग करना है। इस हफ्ते की शुरुआत में केनेरुगाबा के सोशल मीडिया पोस्ट पर केन्या के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की और युगांडा के विदेश मामलों के मंत्रालय Ministry of Foreign Affairs को एक बयान जारी करने के लिए प्रेरित किया जिसमें नैरोबी को उनकी टिप्पणियों की अवहेलना करने के लिए कहा गया।