परेशानियों से लक्ष्य का सफर ऐसे होगा पूरा

Share Us

1658
परेशानियों से लक्ष्य का सफर ऐसे होगा पूरा
19 Oct 2021
5 min read

Blog Post

आज हम आपको सफलता में रोड़ा बन रही कई परेशानियों से दूर होने के उपाय बताने वाले हैं। अपनी परेशानियों का डटकर सामना करें तभी आप एक शक्तिशाली इंसान के रूप में उभरेंगे।

जब आपके जीवन में कुछ बुरा होता है, तो आप किस तरह उसका सामना करते हैं। क्या आप उसे एक नई सीख के रूप में देखते हैं या फिर आप उसे दिमाग से निकाल कर फेंक देते हैं। चाहें आपकी ज़िन्दगी में किसी भी तरह की परेशानी आई हों, चाहे वह सफलता से जुड़ी हो या फिर किसी और तरह की बाधा हो, परेशानियां सबको ही आती हैं, लेकिन हम इसका सामना कैसे करते हैं, यह हम पर निर्भर करता है। अलग-अलग इंसान विपत्तियों को अलग-अलग तरह से सहन भी करता है तथा उसका सामना करता है। कुछ लोग परेशानियों से लड़ कर आगे बढ़ जाते हैं। कुछ लोग उन परेशानियों में फस कर संघर्ष करते रहते हैं। 

सफलता के रास्ते में कई परेशानियां आती हैं, इन परेशानियों से लड़कर ही हमें आगे बढ़ना पड़ता है। आज हम आपको सफलता में रोड़ा बन रहीं कई परेशानियों से दूर होने के उपाय बताने वाले हैं। अपनी परेशानियों का डटकर सामना करें तभी आप एक शक्तिशाली इंसान के रूप में उभरेंगे।

अपने अंदर क्षमा करने का भाव रखें

जब भी हमारे जीवन में विपत्ति आती है, तो हम उन परेशानियों में अपने आप को दोष देने लगते हैं और अपने अंदर दया का भाव छोड़ देते हैं। हमें अपने अंदर दया का भाव हमेशा बना कर रखना चाहिए। इंसान गलतियों का पिटारा होता है। गलतियां कोई भी कर सकता है चाहे वह सफल व्यक्ति हो या असफल व्यक्ति। गलतियां होना सामान्य बात है, अपने अंदर हमेशा क्षमा का भाव रखें। अपने आप को माफ करने की क्षमता होना एक बड़ी अच्छी आदत है। इसे अपनाकर हमेशा चलें। अपने आप को दोषी ठहरा कर ना आप उस परिस्थिति को बदल सकते हैं और ना ही आगे बढ़ सकते हैं, इसीलिए हमेशा अपने आप को माफ करके आगे बढ़ने की राह पर चले। 

भावनाओं पर अपना नियंत्रण रखें

सफलता पाने के लिए कई परेशानियों से जूझ रहे लोग अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते और कई बार तो लोग गलत कदम भी उठा लेते हैं। जीवन में जब भी विपत्तियां आती हैं परेशानियों से गुजरते वक्त हमें एक बात का ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि हमारे जज़्बातों को केवल हम ही नियंत्रित कर सकते हैं। अगर हम अपने जज़्बातों के स्वामी बन जाएं तो हम हर बात को आसानी से सह सकते हैं। जब भी आप पर कोई परेशानी हावी हो जाए तो आप अपने जज़्बातों को काबू में रखें। जज़्बातों को काबू में रख कर ना केवल आप सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे, बल्कि कई परेशानियों का हल भी तुरंत निकाल पाएंगे।

परेशानियों में मुस्कुरा भी लेना चाहिए

सफलता पाने निकले कई लोगों के बीच यह दिक्कत आती है कि वह अपनी परेशानियों के क्षण में अपने ऊपर उदासी को हावी होने देते हैं। कई बार परेशानियों में आपको मजाकिया अंदाज अपना लेना चाहिए। परेशानियों में मुस्कुराहट आपको लड़ने की ताकत देगी। आप किसी भी परेशानी में मजाकिया अंदाज अपना कर देखें, आपको महसूस होने लगेगा कि कहीं ना कहीं आप ज्यादा परेशान थे, जितनी बड़ी परेशानी नहीं थी। परेशानी आपको तब ज्यादा बड़ी लगती है जब आप उसे ज्यादा बड़ी परेशानी समझते हैं। अगर आप इसका सामना मुस्कुराकर करेंगे और किसी भी परेशानी को मजाकिया अंदाज में हल करने के रूप में लेंगे, तो आप देखेंगे कि आप हमेशा विजय की ओर बढ़ेंगे।

हमेशा आशावादी बने रहना सबसे बेहतर

सफलता ना मिलने पर आप नकारात्मकता को अपना साथी बना लेते हैं, लेकिन परेशानियों के आने पर आपको हमेशा आशावादी बने रहना सफलता की और आसानी से ले जाता है। अगर आपको सफलता पाने के रास्ते में परेशानियां आ भी रही हैं, तो आप उन परेशानियों से डटकर लड़ें और लड़ने पर भी अगर जीत ना मिले तो आशावादी बनना ना छोड़े। क्योंकि आशावादी बने रहना ही आपके आने वाले भविष्य में अच्छे अवसर प्रदान करेगा। हमेशा इस बात को दोहराए कि अगर कोई काम सफल नहीं हुआ है, तो मैं इसे आने वाले भविष्य में जरूर सफल बना लूंगा।  

अपने आप पर पूरा विश्वास रखें

जब हम सफलता के रास्ते पर निकलते हैं ,तो कई परेशानियां आती हैं और इन परेशानियों से जूझने के बाद हम अपने ऊपर विश्वास करना बंद कर देते हैं। तो अपने ऊपर विश्वास करना बंद मत कीजिए, आप के ऊपर अपना विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है। अगर आपने विश्वास को डगमगाने दिया, तो यह आपको कभी आगे नहीं बढ़ने देगा। अपने ऊपर विश्वास करके ही आपको हर जंग में जीत जरूर मिलेगी। 

सफलता के बीच में परेशानियां तो खूब आती हैं, लेकिन उस से लड़कर जीत पाने पर जो खुशी मिलती है वह अद्भुत होती है। केवल आपका दिमाग ही है जो इन परेशानियों को झेल कर आगे भी बढ़ सकता है या फिर इन में फंसे रह कर संघर्ष कर सकता है। तो अपने दिमाग को परेशानियों से लड़ने वाला बनाइए और सफलता की जंग में जीत की तरफ बढ़ जाइये।