टैक्स आय सीमा से कम है तो भी ITR जरूरी, इतनी रकम पर कोई आयकर नहीं

News Synopsis
आयकर रिटर्न Income Tax Returns भरने की आखिरी तारीख Last Date जल्द आने वाली है। अगर आपकी सालाना Income Tax के दायरे में नहीं आती है, तो भी आपको कुछ मामलों में आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरना जरूरी होगा। आम लोगों के साथ वरिष्ठ नागरिकों Senior Citizens पर भी यह नया नियम New Rule लागू होता है। सीए अजय कुमार सिंह CA Ajay Kumar Singh कहते हैं कि किसी व्यक्ति के लिए तभी आईटीआर ITR भरना जरूरी होता है, जब उसकी सालाना आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा होती है। इससे नीचे की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है। लेकिन कुछ मामलों में ऐसा नहीं होता है।
वहीं अगर 60 साल 60 Years तक की उम्र Age वालों के लिए आम व्यक्ति common man की तरह ही 2.5 लाख की सीमा Limit है। उससे ऊपर और 80 साल से कम वालों के लिए यह सीमा 3 लाख है। 80 साल से ऊपर वालों के लिए यह सीमा 5 लाख रुपए है। अप्रैल, 2022 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड Central Board of Direct Taxes (सीबीडीटी) ने आयकर की धाराओं में सुधार किया था। सालाना ढाई लाख की कमाई न भी हो तो भी आपको आईटीआर भरना होगा।
इसके अनुसार, अगर आपका कारोबार साल में 60 लाख रुपए है तो आईटीआर भरना जरूरी होगा। अगर किसी व्यक्ति को साल में उसके पेशे से 10 लाख रुपए का राजस्व आता है तो उसे आईटीआर भरना जरूरी है। वहीं नियम के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति एक साल में एक बचत खाते Savings Accounts या कई खाते में 50 लाख रुपए जमा करता है तो उसे भी आईटीआर भरना जरूरी है। चालू खाता में यह सीमा एक करोड़ रुपए की है।