31 मार्च 2022 तक PAN और Aadhaar को लिंक कराना अनिवार्य

Share Us

582
 31 मार्च 2022 तक PAN और Aadhaar को लिंक कराना अनिवार्य
31 Jan 2022
5 min read

News Synopsis

भारत सरकार Government of India की ओर से पैन Permanent Account Number (PAN) और आधार कार्ड Aadhaar card को लिंक कराना अनिवार्य Mandatory कर दिया गया है। भारत सरकार के मुताबिक देश में जो लोग भी इनकम टैक्स रिटर्न Income Tax Return भरते हैं उनके लिए 31 मार्च 2022 तक पैन और आधार को लिंक करना जरूरी होगा। अगर आपने अपने आधार कार्ड से पैन नम्बर को लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड PAN card अवैध Illegal हो जाएगा और आपको इसके लिए 1 हजार रुपये की फीस जुर्माने Fine के तौर पर भरनी पड़ेगी। ऐसा सरकार की ओर से प्रावधान Provision किया गया है। इसलिए इस तरह के जुर्माने से बचने के लिए आपको समय रहते पैन को आधार से लिंक कर लेना चाहिए। अगर आप पैन और आधार को लिंक करना चाहते हैं तो  www.utiitsl.com/ या www.egov-nsdl.co.in/ पर विजिट कर सकते हैं।