क्या JioPhone 5G होगा भारत का सबसे सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Share Us

888
क्या JioPhone 5G होगा भारत का सबसे सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
15 Nov 2022
7 min read

News Synopsis

JioPhone 5G : दिग्गज टेक और टेलीकॉम कंपनी Tech and Telecom companies 5जी स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। वहीं देश में कंपनी के इस JioPhone 5G का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फोन को भारत में कब लॉन्च JioPhone 5G Launched In India किया जाएगा, इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं है। रिलायंस जिओ Reliance Jio ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में JioPhone Next के नाम से एंट्री की थी। Jio की अब भारत में JioPhone 5G को लाने की योजना है। JioPhone 5G के बारे में सबसे पहले घोषणा इस साल 2022 में कंपनी की AGM में हुई थी।

Jio ने इस दौरान बताया था कि कंपनी भारत में अपना अफोर्डेबल स्मार्टफोन Affordable Smartphone लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन को भारत में गूगल Google के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया जाना है, लेकिन कंपनी ने JioPhone 5G के प्राइस JioPhone 5G Price In India, स्पेसिफिकेशंस JioPhone 5G Specifications और फीचर्स JioPhone 5G Features के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। वहीं इससे पहले JioPhone 5G के बारे में Kuba Wojciechowski (@Za_Raczke) ने 91Mobiles के साथ मिलकर JioPhone 5G के फर्मवेयर डिटेल्‍स और प्रमुख स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इसे भारत में Jio Phone True 5G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। JioPhone 5G फोन Android 12 पर ऑपरेट हो सकता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले होगा। यह स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर Snapdragon 480 Processor से लैस हो सकता है, जिसे 4GB LPPDDR4X रैम और 32GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। JioPhone 5G में लीक रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूल रियर कैमरा सेटअप Dual Rear Camera Setup हो सकता है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।  जबकि JioPhone 5G में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। JioPhone 5G की कीमत के बारे में वैसे तो कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन काउंटरपॉइंट रिसर्च Counterpoint Research की लेटेस्‍ट रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन की कीमत 8 हजार से 12 हजार रुपए के बीच हो सकती है।

TWN Reviews