News In Brief Auto
News In Brief Auto

क्या कार में अलॉय व्हील्स लगवाना है समझदारी, जानें फायदा है या नुकसान

Share Us

426
क्या कार में अलॉय व्हील्स लगवाना है समझदारी, जानें फायदा है या नुकसान
30 Sep 2022
min read

News Synopsis

आज कल अधिकतर कार कंपनियों Companies की तरफ से कारों में तो अलॉय व्हील Alloy Wheels का ऑप्शन दे दिया जाता है। लेकिन जिन कारों में अलॉय व्हील की जगह स्टील रिम Steel Rims आते हैं क्या उनमें अलॉय व्हील लगवाए जा सकते हैं और क्या ऐसा करना समझदारी होगी। आइए इसको समझते हैं। अगर आपकी कार पुरानी हो या फिर आप शोरूम से नई कार New Car खरीदकर लाए हों। किसी भी कार में अलॉय व्हील लगवाए जा सकते हैं। नाम से ही पता चल जाता है कि इन्हें स्टील जैसी किसी धातु की जगह एल्यूमिनियम Aluminum, मैग्निशियम और निकल Magnesium & Nickel से बनाया जाता है। इन्हें मोल्डिंग प्रोसेस Molding Process से बनाया जाता है इसलिए इन्हें किसी भी आकार, डिजाइन में बनाया जा सकता है।

कार में आमतौर पर स्टील के रिम आते हैं जिनका वजन ज्यादा होता है और उनका लुक भी सिंपल होता है। जिस कारण लोग अपनी कारों में अलॉय व्हील लगवाना पसंद करते हैं। अलॉय लगवाने से जहां कार आकर्षक लगती है वहीं कम वजन के कारण कार अच्छा एवरेज देती है। अलॉय व्हील स्टील के नहीं होते इसलिए पानी लगने पर भी इनमें जंग नहीं लगती। इनमें हवा के आने-जाने की पूरी जगह होती है जिससे ब्रेक Brakes लगाने पर जो गर्मी पैदा होती है वो जल्दी निकल जाती है और ब्रेक भी जल्दी ठंडे होते हैं। इसके अलावा वजन में हल्के होने के कारण कार पर बेहतर कंट्रोल Improved Control मिलता है।

वहीं अगर ये व्हील लगवाने हों तो, अलॉय व्हील में भी कई क्वालिटी आती हैं कुछ हल्की क्वालिटी के अलॉय भी आते हैं। हल्की क्वालिटी Quality के अलॉय भले ही थोड़े सस्ते हों लेकिन हमेशा अच्छी क्वालिटी के ही अलॉय लगाने चाहिए। इसके लिए हमेशा अच्छी दुकान पर जाना चाहिए।