लाखों लोगों की प्रेरणास्रोत: सशक्त उद्यमी महिलाएं

Share Us

2238
लाखों लोगों की प्रेरणास्रोत: सशक्त उद्यमी महिलाएं
09 Mar 2022
6 min read

Blog Post

महिलाएं जो जन्म से लेकर संवारती है आपका सारा जीवन। एक माँ बनाकर, एक बहन बनकर, एक दोस्त बनकर, एक पत्नी बनकर और एक बेटी बनकर, वह हर समय खड़ी होती हैं आपकी ढाल बनकर। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, पर क्यों सिर्फ एक ही दिन? महिलाओं के कार्यों को हर रोज़ सम्मान देना चाहिए। हमें अपने जीवन में प्रत्येक महिला को प्रोत्साहित करना चाहिए और उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनकी मदद करनी चाहिए। उन्हें प्रेरित करने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें मदद की ज़रूरत है। हम केवल यह बताना चाहते हैं कि अगर हमारे जीवन में महिलाएं आगे बढ़ेगी, तो हम एक शिक्षित और शांत समाज का निर्माण आसान हो जायेगा।

आज हर सुपरवुमन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) की शुभकामनाएं! 

एक महिला समर्पण भाव के साथ वो सब कर सकती है जो एक पुरुष कर सकता है। आज गूगल Google डूडल ने फिर से लोगों के दिलों प्रभावित किया है, और आज इस लेख के साथ हम भी इस महत्वपूर्ण दिन पर अपनी लेखनी के जरिये कुछ योगदान देना चाहते हैं।

इस आर्टिकल में हम व्यवसाय जगत (Business world) का नेतृत्व करने वाली कुछ सशक्त महिलाओं (Strong women) के बारे में बात कर रहे हैं, इसके जरिए हम उन तमाम महिलाओं को प्रेरित (Inspire) करना चाहते हैं जो अपने सपनों के साथ ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। अब बिना किसी देरी के, आइए हम आपको कुछ बेहतरीन महिला नेताओं के बारे में बताते हैं जिनका आपको अनुसरण करना चाहिए। 

इस लेख में, हम व्यापार के क्षेत्र में कुछ शीर्ष महिला नेताओं का उल्लेख करेंगे, जिन्होंने व्यापार जगत को बड़ा बनाया। इन सभी महिलाओं का नाम दुनिया की ताकतवर महिलाओं में शुमार हैं। 

सुसान वोज्सिकिक (Susan Wojcicki)

आपने अपने जीवन में एक बार सुसान वोज्सिकिक का नाम जरूर सुना होगा। यदि नहीं, तो आप उस ऐप का उपयोग जरूर करते होंगे जिसका सुसान वोज्सिकिक नेतृत्व करती हैं, वो है यूट्यूब (YouTube)। जी हां, सुसान वोज्सिकिक इंटरनेट पर राज करने वाली वीडियो कंपनी की सीईओ (CEO) हैं। क्या आप उसकी कुल संपत्ति का अनुमान लगा सकते हैं? उनकी कुल संपत्ति $500 मिलियन है! उन्होंने 2014 में यूट्यूब (YouTube) की कमान संभाली है। वह यूट्यूब को उच्च स्तर पर पहुंचने वाली सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक है।

लिसा सू (Lisa Su)

लिसा सू की उम्र 50 वर्ष है पर वह अपनी उम्र के बिलकुल विपरीत हैं। लिसा सू एएमडी (AMD) कंपनी की सीईओ है जिसका अनुमानित मूल्य $ 217 मिलियन है। एएमडी कंपनी अर्धचालक (semiconductors) का उत्पादन करती है, जो लगभग हर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद को शक्ति प्रदान करते हैं। लिसा सू एक ताइवानी अमेरिकी महिला हैं और इस कंपनी की प्रमुख हैं। वह 2014 से एएमडी कंपनी की कमान संभाल रहीं हैं और बिना किसी समझौते के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। उन्हें 2017 में फॉर्च्यून पत्रिका द्वारा दुनिया के सबसे महान नेताओं में से एक के रूप में नामित किया गया था।

लिंसी स्नाइडर (Lynsi Snyder

मैकडॉनल्ड्स और बर्गर किंग के बाद, एक नए बर्गर जॉइंट (Burger joint) ने बाजार में अपनी जगह बना ली है। जिसका नाम इन-एंड-आउट (In-and-out burgers) बर्गर है। इसकी स्थापना लिंसी स्नाइडर ने की थी, और वह इस बगैर कंपनी की सीईओ हैं। वह ग्रेजुएट नहीं है लेकिन फिर भी इतने बड़े बिज़नेस की मालकिन है। यह दर्शाता है कि यदि आप कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो आने वाली बाधाओं की परवाह किए बिना आप बस अपने कार्यों को सफलता पूर्व करते जाइये। उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 3.6 बिलियन डॉलर है। 2010 में उन्हें सीईओ की भूमिका सौंपी गई, इसके पहले उनके ब्रदर-इन-लॉ इसकी कमान संभाल रहे थे। लिंसी स्नाइडर ने अपनी मेहनत के बल पर इस व्यवसाय को उच्च स्तर पर पंहुचा दिया। 

व्हिटनी वोल्फ हर्ड (Whitney Wolfe Herd)

व्हिटनी वोल्फ हर्ड ने बम्बल (Bumble) नामक डेटिंग ऐप की स्थापना की। मुझे यकीन है कि आप सभी ने इस ऐप के बारे में जरूर सुना होगा। उसकी कंपनी की अनुमानित कीमत $ 290 मिलियन है। जब व्हिटनी वोल्फ हर्ड 20 साल की थीं तो उस छोटी सी उम्र में वह बांस के बने हुए बैग बेचती थीं। उसके बाद, वह एक उद्यम में शॉन रैड (Sean Rad) के साथ जुड़ गई, जो विफल हो गया और उसके बाद उन्होंने एक साथ एक अन्य उद्यम पर काम करना शुरू कर दिया। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि मैं किस उद्यम की बात कर रहा हूँ? टिंडर (Tinder)!

वह टिंडर पर मार्केटिंग मैनेजर (Marketing manager) बन गई लेकिन अधिकारियों के बीच कुछ तनाव के कारण 2014 में इसे छोड़ दिया। उसके बाद, उन्होंने अपना खुद का ऐप, बम्बल शुरू किया। 

वह वर्तमान में मैजिकलैब की सीईओ हैं, जो बम्बल, बडू, लैच (Bumble, Badoo, Latch) जैसी कई कंपनियों की मूल कंपनी है।

मैरी बर्रा (Mary Barra)

मैरी बर्रा के पिता ने डेट्रॉइट में पोंटिएक (Pontiac) के लिए काम करते हुए 39 साल बिताए। जब वह पढ़ रही थी, तब वह 18 साल की उम्र में जनरल मोटर्स (General Motors) में शामिल हो गई थी। उसके समर्पण के कारण ही वह आगे बढ़ी और प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माता (automobile manufacturer) की पहली महिला प्रमुख बनी। उसकी अनुमानित संपत्ति लगभग $ 55.8 बिलियन है और यह तेजी से आगे बढ़ रही है।

आइरीन रोसेनफेल्ड (Irene Rosenfeld)

वह एक ऐसी महिला हैं जिनसे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। वह वर्तमान में क्राफ्ट फूड्स (Kraft Foods) की सीईओ हैं, और उनके नेतृत्व में, इस कंपनी ने खुद को पुनर्जीवित किया। क्राफ्ट फूड्स से पहले, आइरीन फ्रिटो-ले (Frito-Lay) की सीईओ थीं। उनके नेतृत्व में, क्राफ्ट फूड्स ने लगभग 10 बिलियन पाउंड में कैडबरी का अधिग्रहण किया।

वॉल स्ट्रीट के जर्नल '50 वीमन टू वाच' में, वह 6वें स्थान पर है! और फोर्ब्स में 10वें स्थान पर 'सबसे शक्तिशाली महिला! के रूप में उन्हें चित्रित किया गया है'

आप सभी को शुभकामनाएं

इन सफल महिलाओं के बारे में बात करने के पीछे मुख्य मकसद यह है कि अगर वे इस तरह बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं, तो आप क्यों नहीं? एक महिला पितृसत्ता (patriarchy) के समर्थन के साथ या उसके बिना भी कुछ भी हासिल कर सकती है। हमें, एक समाज के रूप में, उन सभी महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है जो हमारे जीवन का एक हिस्सा है, ताकि महिलाएं एक औसत जीवन की सीमाओं से आगे निकल सकें और अपने इच्छित लक्ष्यों (Goals) को प्राप्त कर सकें। आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

  यह लेख हर्षित तिवारी द्वारा लिखे गए लेख का हिंदी रूपांतरण है। इसे इंग्लिश में पढ़ने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे -

https://www.thinkwithniche.com/blogs/details/women-leaders-who-inspired-millions