इनफिनिक्स का नया लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Share Us

309
इनफिनिक्स का नया लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत जान हो जाएंगे हैरान
19 Jul 2022
min read

News Synopsis

दिग्गज टेक कंपनी इनफिनिक्स Infinix का नया लैपटॉप New Laptop भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Infinix InBook X1 Slim को खासतौर पर स्टूडेंट्स Students को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस लैपटॉप को इंटेल के लेटेस्ट प्रोसेसर Latest Processor पर लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप में ऑउट ऑफ दी बॉक्स Out of the Box विडोज 11 मिलता है। Infinix InBook X1 Neo एल्युमिनियम एलॉय मेटल बिल्ड Aluminum Alloy Metal Build के साथ आता है और इसमें 14 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले Full HD IPS Display मिलती है।

चलिए जानते हैं इस लैपटॉप में आपको और क्या स्पेसिफिकेशन और फीचर्स Specs & Features मिलने वाले हैं। Infinix InBook X1 Neo में 14 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले मिलती है, जो (1,080x1,920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है और इसमें sRGB कलर गेमोट कवरेज sRGB Colour Gamut Coverage भी दिया गया है। लैपटॉप में Intel Celeron क्वाडकोर N5100 प्रोसेसर मिलता है।

अगर कीमत की बात करें तो, इनफिनिक्स के नए लैपटॉप Infinix InBook X1 Neo के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट Storage Variants को 24,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप को 21 जुलाई दोपहर 12 बजे से खरीदारी के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट Flipkart से खरीदा जा सकता है।

TWN In-Focus