इस साल 7.5 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर 

Share Us

313
इस साल 7.5 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर 
03 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

Indian Economy भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर की अगर बात की जाए तो, वित्त वर्ष 2022-23 में ये 0.20 फीसदी बढ़कर 7.5 फीसदी रह सकती है। इस दौरान जीडीपी GDP के आकार में भी 16.1 फीसदी का इजाफा भी देखने को मिल सकता है। एसबीआई रिसर्च SBI Research ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उच्च महंगाई High Inflation और उसके बाद ब्याज दरों Interest Rates में होने वाली वृद्धि को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी Real GDP में 11.1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी होगी। यह 2022-23 में 7.5 फीसदी की वास्वतिक जीडीपी वृद्धि दर्शाता है, जो हमारे पिछले अनुमान से 0.20 फीसदी अधिक है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मौजूदा मूल्य पर 2021-22 में जीडीपी का आकार 38.6 लाख करोड़ बढ़कर 237 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो सालाना आधार पर Yearly Basis 19.5 फीसदी अधिक है। 2022-23 की पहली छमाही में महंगाई उच्च स्तर पर रहती है तो मौजूदा मूल्य पर इस साल जीडीपी का आकार 16.1 फीसदी बढ़कर 275 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा।

जबकि, हाल ही में जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर Economic Growth Rate 8.7 फीसदी रही। वहीं, जीडीपी 11.8 लाख करोड़ से बढ़कर 147 लाख करोड़ रुपये हो गया है।