राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का चौथा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Share Us

428
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का चौथा अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
09 Aug 2022
min read

News Synopsis

इंग्लैंड England के बर्मिंघम Birmingham में 2022 राष्ट्रमंडल खेल Commonwealth Games अब समाप्त हो चुके हैं। भारत ने इस बार लगभग 215 एथलीट्स का दल Team of Athletes बर्मिंघम रवाना किया था। इस बार कुछ खेलों में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं कुछ खेलों में देश को निराशा हाथ लगी, साथ ही कई खेलों में मामूली अंतर से स्वर्ण पदक Gold medal से चूक गए। भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और भारत का स्थान चौथा  India's 4th place रहा। 

22 स्वर्ण जीतने के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में ओवरऑल भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 203 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य पदक जीते हैं। 1930 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारत अब तक 18 बार भाग ले चुका है। उसने चार बार हिस्सा नहीं लिया। भारतीय खिलाड़ी Indian player 1930, 1950, 1962 और 1986 राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं उतरे थे। 1934 में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने जब भाग लिया था तब इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता था। आजादी के बाद पहली बार भारत ने 1954 में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया था।

1966 में पहली बार पदकों की संख्या ने 10 को पार किया। 1966 राष्ट्रमंडल खेलों के बाद भारत ने रफ्तार पकड़ ली। उसके बाद पदकों की संख्या लगातार बढ़ती रही। साल 2000 के बाद से राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने लगातार शानदार प्रदर्शन Brilliant performance किया और पदकों की संख्या 50 के पार पहुंच गई। भारत के लिए 2010 राष्ट्रमंडल खेल सबसे शानदार रहा था। तब भारत ने अपनी मेजबानी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन Best performance किया था। भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में 101 पदक जीते थे। इनमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य शामिल हैं।