भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुले

Share Us

338
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन तेजी के साथ खुले
18 Jul 2022
min read

News Synopsis

भारतीय शेयर बाजार Indian Stock Markets हफ्ते के पहले कारोबारी दिन First Trading Day तेजी के साथ खुले हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स Sensex 308 पॉइंट की बढ़त के साथ 54069 पर खुला। जबकि, निफ्टी Nifty 16150 के पार नजर आया है। कारोबार के दौरान IT शेयर्स में तेजी देखने को मिली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार भारतीय शेयर मार्केट के निफ्टी और सेंसेक्स Nifty & Sensex बढ़त के साथ खुले।

सेंसेक्स 308.52 की बढ़त के साथ 54069 पर और निफ्टी 102 पॉइंट की बढ़त के साथ 16151 पर खुला। निफ्टी बैंक और मिडकैप Nifty Bank & Midcap 100 में भी बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी पर इंफोसिस Infosys,, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज Hindalco Industries, एलएंडटी L&T, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व Tech Mahindra & Bajaj Finserv  टॉप गेनर्स Top Gainers रहे, जबकि HDFC, HDFC बैंक, एमएंडएम और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज M&M & Britannia Industries टॉप लूजर्स रहे। निफ्टी IT और मेटल में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

वहीं बैंक, FMCG और रियल्टी में 0.50 फीसदी तक की बढ़त है। जबकि भारतीय शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन हल्के नुकसान केे साथ बंद हुए थे। 15 जुलाई 2022 को खत्म हुए कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स 721.06 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 53.760.78 अंक पर बंद हुआ था। इस तरह  इसमें 1.32 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स बीते हफ्ते के दौरान 171.4 अंक टूटा था।