भारतीय शेयर बाजार अब मंदी की चपेट से सिर्फ 1,700 अंक दूर!

Share Us

299
भारतीय शेयर बाजार अब मंदी की चपेट से सिर्फ 1,700 अंक दूर!
21 Jun 2022
min read

News Synopsis

भारतीय शेयर बाजार Indian stock market में पिछले कई दिनों से अधिकतर गिरावट देखने को मिली है। जबकि, अप्रैल से गिरावट में आया भारतीय शेयर बाजार अब मंदी की चपेट bearish grip से महज 1,700 अंक दूर माना जा रहा है। जानकारों की मानें तो, यह इस महीने के अंत तक मंदी में जा सकता है। किसी भी बाजार को तब मंदी के दौर में माना जाता है, जब उसमें 20 फीसदी गिरावट आए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज Bombay Stock Exchange (बीएसई) उच्चस्तर 62,200 की तुलना में इस समय करीबन 11,000 या 18 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। ऐसे में इसके 2 फीसदी और गिरने या 50,000 से नीचे जाने पर यह मंदी में फंसकर और नीचे गिर सकता है।

 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज National Stock Exchange (एनएसई) भी 18 हजार से गिरकर 15,291 पर आ गया है। अमेरिका का नैस्डैक Nasdaq of America मंदी के चपेट में है। यह 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। एसएंडपी 500, निफ्टी बैंक Nifty Bank, बीएसई मिडकैप BSE Midcap भी मंदी की गिरफ्त में फंस चुके हैं। फाइनेंशियल इंडेक्स Financial Index में बैंक को छोड़ दें तो 380 में से 228 शेयर 20 फीसदी गिर चुके हैं।

यूरोपीय बाजारों European Markets में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में पिछले छह दिन से जारी गिरावट सोमवार को थमती नजर आई। सेंसेक्स Sensex 237.42 अंक चढ़कर 51,597.84 पर बंद हुआ। निफ्टी Nifty भी 56.65 अंकों की बढ़त के साथ 15,350.15 पर बंद हुआ।