Indian Idol 13: Rishi Singh को मिला ये ऑफर! Sanchari Sengupta हुईं बाहर

Share Us

820
Indian Idol 13: Rishi Singh को मिला ये ऑफर! Sanchari Sengupta हुईं बाहर
14 Nov 2022
min read

News Synopsis

Indian Idol 13 : देश में फेमस रियलिटी शो Famous Reality Show 'इंडियन आइडल 13' Indian Idol 13 बीते दो महीने से काफी चर्चाओं में रहा है। टीवी के इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। देश की अलग-अलग जगह से आए तमाम कंटेस्टेंट Contestant ने अपने सिंगिंस टैलेंट Singin's Talent से लोगों को अपना कायल बना लिया है। अब खबर है कि 'इंडियन आइडल 13' के कंटेस्टेंट ऋषि सिंह Rishi Singh की किस्मत चमक चुकी है।

जैसा कि हम जानते हैं बहुत कम वक्त में ऋषि सिंह की तगड़ी फैन फॉलोविंग Fan Following बन चुकी हैं। यहां तक कि विराट कोहली भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। अब चर्चा है कि ऋषि सिंह को एक बड़ा बॉलीवुड ऑफर Bollywood Offer मिला है। खबर के मुताबिक 'इंडियन आइडल 13' के रविवार एपिसोड में 'आशिकी' की टीम शो में पहुंची थी। इसमें फिल्म के एक्टर राहुल रॉय Actor Rahul Roy, अनु अग्रवाल और दीपक तिजोरी Anu Agarwal and Deepak Tijori के साथ सिंगर कुमार सानू Singer Kumar Sanu भी पहुंचे।

इस दौरान कुमार सानू ने शो के कंटस्टेंट ऋषि सिंह Rishi Singh को लेकर ऐसी बात कही कि उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ। 'इंडियन आइडल 13' में कुमार सानू कहते हैं, 'आशिकी 1 में मैंने गाया था। आशिकी 2 में अरिजीत सिंह ने गाया। आशिकी 3 Aashiqui 3 में कौन गा रहा है, पता नहीं। लेकिन मुझे लगता है कि आशिकी 3 में इसे गाना चाहिए। यानी कुमार शानु का इशारा ऋषि सिंह की तरफ था। इस पर शो के जज विशाल ददलानी कहते हैं, 'सर आप बोल रहो, भट्ट साहब सुन लेंगे।'

इंडियन आइडल 13' के लेटेस्ट एपिसोड में सभी 13 कंटेस्टेंट ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दिए। सभी कंटेस्टेंट ने 'आशिकी' के गानों को गाया। वहीं खबर के मुताबिक , 'इंडियन आइडल 13' के रविवार वाले एपिसोड में संचारी सेनगुप्ता Sanchari Sengupta, चिराग कोतवाल और काव्या लिमये Chirag Kotwal and Kavya Limaye को जज की तरफ से सबसे कम वोट मिले। ये तीन कंटेस्टेंट बॉटम 3 में रहे। वहीं, संचारी सेनगुप्ता को जनता ने कम वोट दिए। इस तरह से संचारी सेनगुप्ता का शो से सफर पूरा हो गया है।